नई दिल्ली. गुरुवार 9 फरवरी । मौका था राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन को आम लोगों के लिए खोले जाने का। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील भी मौजूद थीं।
ट्यूलिप के फूलों के साथ वह फोटो खिंचाने के लिए बैठ तो गईं, लेकिन खुद से उठ नहीं पाईं। बाद में सुरक्षाकर्मी ने उन्हें सहारा देकर उठाया। गार्डन 12 मार्च तक लोगों के लिए खुला रहेगा।