विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> IPL Match Was Going On Here, Was Released Around T

इधर चल रहा था आईपीएल मैच, इधर जारी था दूसरा ही खेल!

Dainik Bhaskar News | Apr 28, 2012, 02:32AM IST
 
 


नई दिल्ली. उत्तरी जिला पुलिस ने गुरुवार को पुणे वॉरियर और डेक्कन चार्जर के बीच खेले गए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार सट्टेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


 

पुलिस ने बताया कि आरोपी सट्टेबाज गिरफ्तारी के समय करीब 80 लाख रुपए का सट्टा लगा चुके थे। पुलिस ने इनके पास से 19 मोबाइल, एक हॉट लाइन, एक टीवी, एक लैपटॉप, एक इंटरनेट डाटा कार्ड व अन्य सामान बरामद किए हैं।


 

पुलिस उपायुक्त आईबी रानी ने बताया कि जिला वाहन चोर निरोधक दस्ते को सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर स्थित एक घर में कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। इंस्पेक्टर शैलेंद्र तोमर के नेतृत्व में कांस्टेबल अमित, रवि व अन्य ने मौके पर पहुंचकर चार सट्टेबाजों को रंगे हाथों दबोच लिया।


 

आरोपियों की पहचान जयप्रकाश (44), संदीप सक्सेना (42), मनीष शर्मा (27) और नरेंद्र कुमार (49) के रूप में की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मैच पर सट्टा लगाने के मकसद से आरोपियों ने यह कमरा किराए पर लिया था।


 

पुलिस ने बताया कि गुमराह करने के लिए सट्टेबाजों ने कुछ इस तरह इंतजाम किए हुए थे कि किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर की गतिविधियों की भनक तक न लगे। सट्टेबाजों के पास से एक हॉट लाइन भी बरामद की गई है, जिससे वे सट्टे के ताजा भाव की जानकारी ले रहे थे।


 

मॉडल अपर्णा ने शराब के नशे में खोया आपा, सड़क पर मचाया कोहराम

राहुल मिशन-2014 की खुली पोल, जनता ने किया सीधा वार 

तस्वीरों में देखिए, क्यों चाकू उठाने पर मजबूर हुईं 100 वर्षीया अदाकारा!

राहुल गांधी को भी नहीं था अंदाजा कि कोई पूछ बैठेगा ऐसा सवाल!

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की जुबान पर छाया दैनिक भास्कर का नाम

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment