विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> It Soon Will Be Awarded To The Nation's First Priv

देश की पहली प्राइवेट मेट्रो से जल्द ही नवाजा जाएगा यह शहर!

Dainik Bhaskar News | Apr 28, 2012, 02:36AM IST
 
 

गुड़गांव. देश की पहली प्राइवेट मेट्रो अक्टूबर से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। जुलाई में रैपिड मेट्रो के कोच साइबर सिटी पहुंच जाएंगे और अक्टूबर से ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि यात्रियों को इस मेट्रो में सफर करने का मौका मार्च 2013 तक ही मिल पाएगा।


मेट्रो के ट्रैक को बिछाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। साथ ही मेट्रो स्टेशनों के निर्माण में भी तेजी लाई गई है। रैपिड मेट्रो के 5.1 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर छह स्टेशन बनाए जाएंगे। रैपिड मेट्रो का विस्तार दो अन्य फेज में एक तरफ सेक्टर-56 डीएलएफ एक्सटेंशन रोड तक और दूसरी तरफ उद्योग विहार मारुति तक किया जाएगा।


सभी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर रैपिड मेट्रो का लिंक करीब 20 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। रैपिड मेट्रो का निर्माण कर रही कंपनी आईएल एंड एफएस के प्रबंध निदेशक और सीईओ संजीव राय ने शुक्रवार को बताया कि सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर रैपिड मेट्रो का लिंक होगा ताकि यात्री हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी जाने वाली मेट्रो में भी सफर कर सकेंगे।

डीएमआरसी का फेयर होगा लागू


रैपिड मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को टोकन या कार्ड को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। जो टोकन और कार्ड डीएमआरसी की मेट्रो में यूज होते हैं वही रैपिड मेट्रो में प्रयोग हो सकेंगे। जो फेयर डीएमआरसी वसूलती है उसी हिसाब से रैपिड मेट्रो भी यात्रियों से फेयर चार्ज वसूलेगी। फेयर के लिए डीएमआरसी की तरह रैपिड मेट्रो के स्टेशनों पर ऑटोमेटिक मशीन भी लगाई जाएंगी।


हर चार मिनट में मिलेगी मेट्रो


रैपिड मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुरुआत में तीन-तीन कोच की पांच ट्रेन चलाई जाएंगी। प्रत्येक चार मिनट में यात्रियों को रैपिड मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही मेट्रो स्टेशनों से उद्योग विहार फेज दो, तीन व गोल्फ कोर्स रोड के लिए फीडर बसें चलाई जाएंगी।


यात्रियों के लिए कंपनियों से बात


रैपिड मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ाने और सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने के लिए रैपिड मेट्रो प्रबंधन ने साइबर सिटी की कंपनियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। जो कंपनी रैपिड मेट्रो प्रबंधन को फिक्स कर्मचारियों द्वारा इसके इस्तेमाल का आश्वासन दे रही है उनके लिए फेयर में स्पेशल डिस्काउंट रखे जाएंगे।


साथ ही रैपिड मेट्रो प्रबंधन कंपनी के लोगों के लिए मेट्रो स्टेशनों से फीडर बस चलाने का ऑफर भी दे रहा है। प्रबंधन के अनुमान के अनुसार रैपिड मेट्रो चलने के बाद करीब 70 हजार गाड़ियां गुड़गांव की सड़कों से नदारद हो जाएंगी। फीडर बस सेवा की सुविधा रेजिडेंशियल एरिया में भी उपलब्ध कराने के प्रयास चल रहे हैं।


पार्किग सुविधा नहीं होगी उपलब्ध : रैपिड मेट्रो के पहले 5.1 किलोमीटर लंबे फेज में किसी भी स्टेशन पर पार्किग उपलब्ध नहीं होगी। दूसरे और तीसरे फेज के लिए प्रबंधन ने सरकार से पार्किग के लिए सेक्टर-56 के पास जमीन देने का आग्रह किया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment