विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Kanda Beat The Delhi Police And Successfully Surre

गीतिका केस: अब खुला राज, पुलिस की एक गलती का कांडा ने उठाया था फायदा

Bhaskar News Network | Aug 19, 2012, 01:32AM IST
 
 


नई दिल्ली. एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले के मुख्य आरोपी, हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा से दिल्‍ली पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक वह पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में पुलिस के हाथ अब तक जो सबूत हाथ लगे हैं, उसके आधार पर कांडा से पूछताछ की जाएगी। कांडा से उसके दुबई दौरे के बारे में पूछा जा रहा है। रविवार को दिल्‍ली पुलिस कांडा को एमडीएलआर के गुड़गांव स्थित दफ्तर ले गई। सूत्र बताते हैं कि कांडा ने शुरू में अपने दफ्तर जाने से मना कर दिया। डीसीपी, एसीपी सहित पुलिस के पांच अधिकारियों की टीम कांडा से पूछताछ कर रही है।
दिल्‍ली पुलिस कांडा से सात दिनों में 18 अहम सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेगी। गीतिका केस में कांडा और सह आरोपी अरुणा चड्ढा को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की तैयारी है। कांडा ने पिता मुरलीधर लखराम के नाम पर एमडीएलआर एयरलाइंस कंपनी बनाई थी जो अभी बंद हो चुकी है। गीतिका की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें गीतिका की मौत फांसी पर लटकने की वजह से हुई बताया गया है।
(फोटो: पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद गोपाल कांडा)


गीतिका केस : दिल्‍ली पुलिस अब कांडा से उगलवाएगी 'राज'
कांडा से रिमांड में गायब दस्तावेज और हार्ड ड्राइव का पता लगाएगी दिल्ली पुलिस
हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत अर्जी, पूछा- अर्जी देने खुद क्‍यों नहीं आए कांडा?
कांग्रेस विधायक के बेटे ने की पूर्व अभिनेत्री से बदतमीजी, पिता ने मांगी माफी

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment