विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Kanda Was Given A Special Name By Geetika : Email

गीतिका ने कांडा को दिया था एक खास नाम: ई-मेल ने खोला राज

Bhaskar News Network | Aug 13, 2012, 01:31AM IST
 
 


 दिल्ली. गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने कांडा के दफ्तर से जो दस्तावेज सीज किए हैं, उनके मुताबिक गीतिका के कॉन्‍ट्रैक्‍ट लेटर में हर शाम कंपनी के एमडी यानि कांडा से मिलने की शर्त भी शामिल थी।
इस बीच, इस केस नाम आने के बाद से फरार चल रहे हरियाणा के पूर्व गृह राज्‍य मंत्री गोपाल गोयल कांडा की कानून से आंखमिचौनी जारी है। कांडा की अग्रिम जमानत अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा कि यदि कांडा फरार नहीं हैं तो पेश क्‍यों नहीं होते? पुलिस की जांच में सहयोग के लिए कहा गया था, क्‍या ऐसा हुआ? तो कांडा के वकील कहा कि पुलिस से वक्‍त मांगा गया है। कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है
इससे पहले, मंगलवार को इस केस की एक और आरोपी अरुणा चड्ढा की रिमांड तीन दिन और बढ़ा दी गई थी।
अरुणा चड्ढा ने पूछताछ में कबूला है कि उसकी मदद से गीतिका का गर्भपात कराया गया था। गीतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसका शारीरिक शोषण हुआ था। गीतिका का पोस्टमार्टम 6 अगस्त को दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है। डॉक्‍टरों ने यह भी खुलासा किया है कि गीतिका के साथ लंबे समय से यौन संबंध बनाए गए थे। रिपोर्ट में गीतिका के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने का भी जिक्र है। 
(फोटो: अरुणा चड्ढा को कांडा की कंपनी एमडीएलआर के ऑफिस लेकर जाती पुलिस)  
गीतिका को अबॉर्शन के लिए ले गई थी अरुणा? कांडा ने 45 दिन में किए थे 400 फोन

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment