लेकिन लालू ने उनकी बात सुनी नहीं और उन्होंने कई बार 'एयर होस्टेज-एयर होस्टेज' बोला। इस पर उनके आसपास बैठे सदस्य हंसते मुस्कुराते देखे गए। गौरतलब है कि एयर होस्टेज का हिंदी में मतलब है विमान में अपहर्ताओं द्बारा बंधक बनाए गए विमान यात्री।
करीब 4.10 पर लालू को सदन में बोलने का मौका मिला। उन्होने कहा, इनको (विपक्ष) का एफडीआई का विरोध करने का कोई मुंह नहीं। चुनाव 2014 के चुनाव को ध्यान में रखकर ‘रंगीन चश्मे’ से देश को गुमराह कर रहे हैं। लालू ने आगे कहा, नेता विरोधी दल मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि एफडीआई को विकास की तरफ नहीं बल्कि गडढे की तरफ धकेल रहा है, यह गलत है। भाजपा नेताओं पर लालू ने खूब हमला बोला। उन्होने कहा, जोशी जी आज आप एफडीआई के मसले पर नौजवानों और किसानों को पढा रहे हैं। जब आप मंञी थे तो ज्योषित शिक्षा पढा रहे थे। तक आप देश को कहां ले जा रहे थे। उन्होने सपा प्रमुख पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में भी कई जगह बिग बाजार हैं।
लालू ने सुषमा स्वराज से कहा, दीदी कॉफी पीती हो ना। उन स्टोरों में विदेशी कॉफी भी मिलेगी। विदेशी किराना के आने से लोगों को रोजगार मिलेगा, पेंशन सुनिश्चित होगी। उन्होने भाजपा नेताओं को नेस्केफे कॉफी पीने वाला करार दिया। उन्होने कहा, लाल कृष्ण आडवाणी से सवाल करते हुए कहा कि “आडवाणी जी से पूछो टविटर का इस्तेमाल क्यों करते हैं। आडवाणी ने टवीटर पर टवीट किया। क्या वो वो विदेशी नहीं है।“ लालू ने कहा कि एफडीआई पर हम सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं और देश के लोगों से अपील करते हैं कि वे भाजपा के झांसे में ना आएं।
बहस के बजाय राजनीति : न सरकार बोल रही, न ही विपक्ष बता रहा पूरा सच
जानिए, रिटेल में FDI के 10 नफा-नुकसान
शरद ने किया वार, 3 कांग्रेसी सांसद कर सकते हैं वोटिंग का बहिष्कार