PHOTOS: जानिए, कैसे गीतिका पहुंची बुलंदियों पर और हांडा से हुआ संपर्क

नई दिल्ली। एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को भी गुड़गांव, फरीदाबाद और दिल्ली स्थित उनके ठिकानों पर छापामारी की। लेकिन कांडा का पता नहीं चला। उधर, रोहिणी कोर्ट ने जहां कांडा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी, वहीं उनकी सहयोगी अरुणा चड्ढा को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अरुणा जांच में सहयोग नहीं कर रही है।
इस बीच, इस केस में एक नया किरदार सामने आया है। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकीं नूपुर मेहता ने कहा है कि गोपाल कांडा की फरारी साबित करती है कि 'दाल में कुछ काला' है। हैदराबाद में एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए नूपुर मेहता ने कहा कि वह कांडा की कंपनी एमडीएलआर में काम कर चुकीं हैं। नूपुर ने कहा कि वह गीतिका को जानती थीं। गौरतलब है कि नूपुर मेहता और गीतिका के बीच गोवा में 2009 में झगड़ा हुआ था। गीतिका ने मेहता पर चोरी का आरोप लगाते हुए मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन विवाद के बावजूद नूपुर ने कहा कि गीतिका के साथ जो कुछ भी हुआ, वह गलत हुआ।
गौरतलब है कि नूपुर मेहता का नाम कुछ महीने पहले क्रिकेट में मैच फिक्सिंग के सिलसिले में सामने आया था। हालांकि, तब मेहता ने मैच फिक्सिंग में अपनी भूमिका से इनकार किया था। नूपुर का नाम कुछ क्रिकेटरों से भी जुड़ा था।
VIDEO: सरेआम गालियां बकता गोपाल कांडा
अगर जमानत दे दी तो जांच प्रभावित कर सकते हैं कांडा: कोर्ट
गीतिका केस: अरुणा गिरफ्तार, फरार कांडा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा







