विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Limit Public Access To India Gate

जब चाहें तब इंडिया गेट नहीं जा पाएंगे आप!

dainikbhaskar.com | Aug 28, 2012, 08:34AM IST
 
 


नई दिल्‍ली। रविवार को अरविंद केजरीवाल के आंदोलन की हवा निकालने में नाकाम रही दिल्‍ली पुलिस अब चाहती है कि इंडिया गेट पर पयर्टकों की संख्‍या सीमित की जाए। दिल्‍ली पुलिस की ओर से शहरी विकास मंत्रालय को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि इंडिया गेट जैसे कई ऐताहासिक स्‍थल हैं, जहां लोगों की तादाद बहुत अधिक रहती है। कभी कोई प्रदर्शन के नाम पर तो कभी कोई रैली के नाम पर यहां पहुंचता है। ऐसे में इन स्‍थानों को खतरा है। इसलिए यहां आने वालों की संख्‍या सीमित करने के साथ समय भी तय किया जाए।

 

फिलहाल, इंडिया गेट रात भर खुला रहता है। वहीं, बाइकर्स गैंग की सबसे पसंदीदा जगह इंडिया गेट ही है। इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में भी इनका आतंक देखा जा सकता है। दिल्‍ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिया गेट के आसपास का पूरा इलाका सुरक्षा के प्‍वाइंट ऑफ व्‍यू से महत्‍वपूर्ण है। इसमें इंडिया गेट, हैदराबाद हाउस और बड़ौदा हाउस है। यहां अक्‍सर रैली और प्रदर्शन होते रहते हैं। जिसके कारण इन महत्‍वपूर्ण इमारतों को खतरा है। ऐसे में यहां उन्‍हीं टूरिस्‍ट और विजिटर्स को परमिशन दी जाए, जो वास्‍तव में इसे देखना चाहते हैं। इससे पहले दिल्‍ली पुलिस नीरज कुमार ने लोगों की आसान आवाजाही को देखते हुए इन इलाकों में और अधिक सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया था। इसके अलावा कथित आतंकी अबू जुंदाल ने भी अपने पुलिस बयान में बताया कि इंडिया गेट आतंकियों की लिस्‍ट में टॉप पर है। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment