सपा सांसद ने मंञी के हाथ से छीनकर फाड दिया बिल, हंगामा

नई दिल्ली। सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण संबंधी विधेयक को लोकसभा में चर्चा के लिए रखे जाने के दौरान आज लोकसभा में भारी हंगामा हो गया। इस विधेयक को चर्चा के लिए रखे जाने के समय सपा के सांसद यशवीर सिंह ने कार्मिक एवं प्रधानमंञी कार्यालय में राज्यमंञी वी नारायणसामी के हाथ से उसकी प्रति छिन ली। सामी बिल पेश करने जा रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनका हाथ पकड लिया। यशवीर ने इस बिल की प्रति को सपा के दूसरे सांसद नीरज शेखर की तरफ फेंक दिया और उन्होने बिल को फाड दिया।
इस छीना झपटी में बिल की कॉपी फट गई। बता दें कि सपा इस बिल के विरोध में है। इस घटना के बाद सपा सांसदों ने सदन में जबरदस्त हंगामा मचा दिया। वहीं, कांग्रेस के सांसद भी भडक गए और वे सभी सभापति के समक्ष आकर विरोध जताने लगे। हंगामा बढते देख लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने संसद की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इस घटना के बाद संसद में काफी हंगामा मच रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने सभी सांसदों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।







