जून में पटरियों पर दौड़ने लगेगी आठ डिब्बों की मेट्रो
Source: dainikbhaskar news | Last Updated 04:19(13/01/12)
नई दिल्ली. आठ डिब्बों की दिल्ली मेट्रो जून से पटरियों पर दौड़ना शुरू कर देगी। कुल 68 गाड़ियों को आठ डिब्बों में तब्दील किया जाएगा। वहीं, थर्ड फेज में ट्रैक पर छह कोच की गाड़ियों को उतारा जाएगा। इन गाड़ियों के कोच की संख्या बढ़ाने की मेट्रो प्रबंधन की कोई योजना नहीं है।
निदेशक रॉलिंग स्टॉक एसएच आनंद ने बताया कि ब्रॉडगेज की पटरियों पर दौड़ रही मेट्रो को पहले छह डिब्बों की किया गया था, लेकिन अब लगातार ट्रेन में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आठ डिब्बों की गाड़ी को ट्रैक पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि जून तक आठ डिब्बों वाली ट्रेन पटरियों पर दौड़ना भी शुरू कर देगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि छह से आठ डिब्बों की गाड़ी को करने के लिए ऑर्डर दिए जा चुके हैं। पटरियों पर दौड़ रही 68 गाड़ियों को ही आठ डिब्बों में तब्दील किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि थर्ड फेज में प्रबंधन छह कोच की ही ट्रेन को उतारेगा। इन गाड़ियों में कोच की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी।