नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी को पितृत्व केस में तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर यह कहा है कि एन डी तिवारी ही रोहित शेखर के पिता हैं। हाईकोर्ट में यह रिपोर्ट आज खोली गई।
रोहित शेखर के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा, 'कोर्ट ने ऐलान किया है कि डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक एनडी तिवारी ही रोहित शेखर के जैविक पिता हैं। इस मामले में अब संदेह की कोई गुंजाइश नहीं बची है।' डीएनए रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद एन डी तिवारी खुद मीडिया के सामने नहीं आए लेकिन उन्होंने दूत के जरिये एक संदेश जरूर भिजवाया।