राष्ट्रवादी शिवसेना प्रमुख को फिर मिली धमकी
नई दिल्ली. राष्ट्रवादी शिवसेना प्रमुख जयभगवान गोयल को सोमवार को पाकिस्तान से किसी ने जान से मारने की धमकी दी है।
इससे पहले उन्हें मलेशिया से फोन करके किसी शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। दोबारा धमकी मिलने के बाद पार्टी ने सरकार व प्रशासन से उनकी सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है।
प्रेस को जारी एक बयान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार जैन ने कहा कि इससे पहले 4 दिसंबर को पार्टी प्रमुख के मोबाइल पर किसी इमरान खान नाम के व्यक्ति ने मलेशिया से फोन नंबर कर जान से मारने की धमकी दी थी।
इसके बाद पार्टी ने पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद 10 दिसंबर को एक बार से फिर पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई और उन्हें हिंदुत्व-वादी राजनीति छोडऩे और जान से मारने की धमकी दी।





