नई दिल्ली। सिंगापुर में इलाज के दौरान दम तोड़ चुकी गैंग रेप पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए एक बार फिर से हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली सड़कों पर उतर आई है। जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। कोई बलात्कारियों के लिए फांसी मांग रहा है तो कोई चाहता है कि अब देश में दूसरी दामिनी नहीं हो। जेएनयू के छात्रों से लेकर कई संस्थान के लोग सड़कों पर अपनी मांगों के साथ उतरे हुए हैं। सरकार को इस बात का पहले से ही अंदेशा था। जिसके कारण पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
आगे स्लाइड्स क्लिक कर देखिए दैनिक भास्कर डॉट कॉम के विजय कुमार और मंगल कुमार के कैमरे में कैद दिल्ली का हाल।