विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Now, 15 Days After The End Of The Exam Will Get Th

अब एग्जाम खत्म होने के 15 दिन बाद ही मिल जाएगा रिजल्ट

Bhaskar News Network | Sep 25, 2012, 01:11AM IST
 
 


नई दिल्ली। सेमेस्टर सिस्टम की सफलता और ग्रेजुएशन के चार वर्षीय कोर्स को लागू करने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के मोर्चे पर बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है।

विवि कुलपति प्रो. दिनेश सिंह की मानें तो सत्र 2012 के लिए होने जा रही नवंबर की सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे इस बार 15 दिन के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं कॉपियों की जांच पूरी तरह ‘एरर फ्री’ होगी।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में रेगुलर व दूरस्थ पाठ्यक्रमों में करीब 5 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इनकी परीक्षा लेने पर करीब 25 लाख से ज्यादा कॉपियों की जांच का भार परीक्षा विभाग पर रहता है। ऐसे में समय पर नतीजे जारी करना हमेशा से एक चुनौती जैसा रहा है।

इसी से पार पाने के लिए नवंबर में होने जा रही सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नई जांच प्रणाली के तहत काम किया जा रहा है, जिसके लागू हो जाने पर परीक्षा संपन्न होने के 15 दिनों के भीतर सभी सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

कैसे संभव होंगे जल्दी नतीजे

विवि की ओर से तैयार योजना के तहत पहले ही क्लस्टर सिस्टम के तहत कापियां जांचने की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में उत्तरी-दक्षिणी परिसर के आधार पर कॉपियां जांचने के लिए केंद्र बनाए जाते हैं। इन केंद्रों पर शिक्षक एक निर्धारित अवधि के दौरान कॉपियों की जांच करते हैं।

इस प्रक्रिया के तहत अब हर कॉपी की जांच को तीन स्तरों पर परखा जाएगा और यह तीन अध्यापक जांचेंगे। कुलपति का कहना है कि तीन शिक्षकों की जांच से गुजरने वाली कॉपी एरर फ्री होगी और इससे पुन: जांच की आवश्यकता नहीं रह जाएगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment