राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पुलिस हुई सख्त, हाथ लगा 50 हजार का इनामी बदमाश
Bhaskar News | Dec 12, 2012, 06:28AM IST

नई दिल्ली. पीतमपुरा के हीरा ज्वेलर्स के बाहर कार चुराते वक्त गार्ड की गोली से हुई मेवाती गिरोह के एक सदस्य की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और गिरफ्तारी की है।
50 हजार रुपए के इनामी बदमाश मुश्ताक को पुलिस ने हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया। उक्त मामले में सेल द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी वाहिद का वह रिश्तेदार है।
इससे पहले मवेशियों को चुराने के मामले में राजस्थान पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। हीरा ज्वेलर्स के बाहर हुई घटना के वक्त आठ से 10 की संख्या में मौजूद गिरोह के सदस्यों के साथ वह भी मौजूद था। उक्त मामले में दिल्ली पुलिस अबतक मेवाती गिरोह के कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।





