विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Pataudi Villager's Unhappy From Saif

सैफ से नाखुश है पूरी पटौदी रियासत

Sandeep Kumar | Oct 19, 2012, 22:14PM IST
 
 


पटौदी । बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को लेकर जहां उनके फैन्स में दिवानगी का आलम है, वहीं सैफ के पैतृक गांव पटौदी में इस चर्चित शादी के प्रति कोई उत्साह नहीं है। यहां शादी के प्रति ठीक उल्टा माहौल है। सैफ के अपनी नई बेगम करीना कपूर खान के साथ शुक्रवार को यहां पहुंचने को लेकर गांव के लोगों में कोई खुशी का माहौल नहीं दिखा। लोग जानते थे कि सैफ और करीना शादी के बाद पहली बार गांव में आने वाले हैं, इसके बावजूद उनके स्वागत की गांव वालों ने कोई तैयारी नहीं की।
इसकी वजह है सैफ का अपने गांववालों के प्रति उपेक्षित रवैया। सैफ ने शुक्रवार और शनिवार को होने वाली पार्टी के लिए गांव के किसी भी व्यक्ति को दावत देना तो दूर महल में आकर मिलने का न्यौता तक नहीं दिया। इससे गांववालें काफी दुखी हैं। यहां के लोग उनके स्वर्गीय पिता मंसूर अली खान पटौदी की मेहमान नवाजी के मुरीद हैं, क्योंकि मंसूर अली ने शर्मिला से शादी के बाद पटौदी रियासत के 52 गावों के लोगों को दावत दी थी। इसने  दौरान गांवों में जश्र मना था। लोगों ने पटाखे जलाए थे। दावत के साथ ही लोगों को तोहफे भी दिए थे। इनमें अजीजों को सोने की अंगूठी से लेकर कपड़े और 5 बर्तन तक दिए गए थे, जोकि गांव के लोगों ने आज तक संजोकर रखे हुए हैं। यहां के बड़े-बुजुर्गों का साफ कहना है कि हम दुखी है कि सैफ ने हमें नहीं पूछा। आज लोगों को आने तक की खबर नहीं दी।
सभी फोटो-विजय कुमार
आगे पढि़ए पटौदी के लोगों की राय
(फोटो में पटौदी खानदान की पुरानी कोठी। यह पीली कोठी के नाम से जानी जाती है। )

ग्रैंड रिसेप्शन में सबसे पहले पहुंची...इस आलीशान बंगले में हुई सैफ-करीना की रिसेप्शन...PHOTOS: सैफीना की दावत-ए-वलीमा में मनमोहन की पत्‍नी और राहुल गांधी

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment