नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के युवाओं में कॉलेज ऐन्यूअल फेस्ट आकर्षण का खास केंद्र होता है। शहर का प्रतिष्टित कॉलेज लेडी श्रीराम अपने तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के खुमार से रविवार को बाहर निकला।
तरंग 2013 के नाम से आयोजीय इस फेस्ट में रविवार को इंटर कॉलेज डांस कंपटीशन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
गार्गी कॉलेज ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान, हंसराज कॉलेज ने दूसरा और हिंदू कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वेंकेटेश्वरा कॉलेज ने हिंदू कॉलेज के साथ तीसरा स्थान साझा किया।
नाट्य प्रतियोगिता के दौरान भी दर्शकों ने खूब मजा लिया। शिवाजी कॉलेज के छात्रों के नाटक 'जानवर ना मान' को प्रथम पुरस्कार दिया गया। शहीद सुखदेव कॉ़लेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के छात्रों की प्रस्तुति ने भी प्रथम पुरस्कार साझा किया।
आगे क्लिक करके देखिए हमारे फोटोग्रॉफर भूपिंदर सिंह द्वारा ली गईं आकर्षक तस्वीरें..