राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
छात्राओं ने दिखाई बहादुरी, पॉकेटमारों की आई शामत
Bhaskar News
| Jan 18, 2013, 07:51AM IST

नई दिल्ली. श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स की छात्रा दीपाली और उसकी दोस्त राधिका की बहादुरी की वजह से दिल्ली पुलिस ने एक पॉकेटमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइंस इलाके में डीटीसी क्लस्टर बस में दोनों छात्राएं सफर कर रही थीं, तभी राधिका का मोबाइल फोन चोरी कर दो पॉकेटमार बस से कूद गए तो छात्राएं भी चलती बस से कूद गईं।
दोनों छात्राओं ने मिलकर एक बदमाश को धर दबोचा। जबकि उसका दूसरा साथी मोबाइल सहित फरार हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान आदेश के रूप में हुई।





