विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Police To File Chargesheet Against Kanda

गीतिका शर्मा आत्‍महत्‍या मामले में कांडा व अरुणा के खिलाफ चार्जशीट तैयार

dainikbhaskar.com | Oct 05, 2012, 11:21AM IST
 
 

नई दिल्‍ली। गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व उसकी मैनेजर अरुणा चड्ढा के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। पुलिस ने करीब चार सौ पेज की चार्जशीट में कांडा के खिलाफ गीतिका को खुदकुशी के लिए उकसाने, फर्जीवाड़ा करने, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश सहित कई मामले दर्ज किए हैं (पढ़ें ब्‍यौरा)। चार्जशीट में पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की उस रिपोर्ट को भी  जोड़ा है जिसमें कहा गया कि गीतिका शर्मा का गर्भपात भी कराया गया था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी का कहना है कि कांडा के खिलाफ जांच 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने कोर्ट में दायर इन्‍क्‍वायरी रिपोर्ट में कहा है कि वह यह पता नहीं लगा सकी है कि गीतिका की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट मीडिया को किसने लीक की। दिल्‍ली पुलिस के डीसीपी (नॉर्थ वेस्‍ट) ने कोर्ट के निर्देश पर एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट डी के जांगला की अदालत में यह रिपोर्ट पेश की है। 
 
कांडा को गीतिका को परेशान करने के लिए हर दाव आजमाया था। पुलिस के पास सबूत के तौर पर गीतिका का दो पेज का सुसाइड नोट है। इसके अलावा कांडाअरुणा की दो बार दुबई यात्रा का ब्योरा भी अहम सबूत है। गीतिका इस दौरान वहीं पर थी। गीतिका को अलबशीर नामक फर्जी आइडी से भेजी गई धमकी भरी ईमेल व ईमेल एकाउंट बनाने में प्रयुक्त एमडीएलआर कंपनी के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी एक अहम सबूत है। 
 
गौरतलब है कि 4  अगस्त को एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा ने दिल्‍ली के अशोक विहार स्थित अपने घर में पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली थी। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला था। इस नोट में गीतिका ने अपनी मौत के लिए एमडीएलआर के मालिक गोपाल कांडा व मैनेजर अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। 
आगे क्लिक कर जानें गीतिका खुदकुशी केस से जुड़ी हर बात...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment