विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Provides Information To The Soldier Was Robbed By

वर्दी की आड़ में पुलिस वाले ही चला रहे हैं ऐसा शर्मनाक धंधा!

अभिषेक रावत | Jul 04, 2012, 00:01AM IST
 
 


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सिपाही पर वर्दी की आड़ में सोना व्यापारियों के साथ लूटपाट कराने के संगीन आरोप लगे हैं। लगभग दस दिनों की तफ्तीश के बाद इस सिपाही पर लूट की साजिश रचने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


 

एसएचओ व एसीपी को इस मामले की जानकारी शुरुआत में ही हो गई थी लेकिन उन्होंने इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश की। मामला उत्तरी जिले के कोतवाली थाने का है। सोने चांदी की थोक मंडी/बुलियन मार्केट इसी थाना इलाके में हैं।


 

उत्तरी जिले के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा लगभग दस दिन पहले हुआ, जब कोतवाली थाने के स्टाफ ने दो लुटेरों हनीफ व श्रीभगवान को गिरफ्तार किया।


 

पूछताछ में लुटेरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि कोतवाली थाने का सिपाही अजीत ही उन्हें बुलियन मार्केट के सोना-चांदी व्यापारियों व ज्वेलर्स की सूचना देता है, जिसके बाद वे लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं।


 

लूट का माल बेचने पर जो रकम मिलती है, उसे आधा-आधा बांट लिया जाता है। लुटेरों ने यह भी खुलासा किया कि थाने के एक अन्य सिपाही शौकीन को भी इस बात की जानकारी है। इस बात की जानकारी एसएचओ मुकेश त्यागी को भी दी गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाए रखा।


 

फिर यह बात सब-डिविजन की एसीपी तक भी पहुंची लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के मुताबिक थाने के स्टाफ ने ही किसी तरह यह पूरा मामला जिले की डीसीपी सिंधू पिल्लई तक पहुंचाया। डीसीपी ने इसे गंभीरता से लिया। सबसे पहले लुटेरे की गिरफ्तारी कराई गई।


 

फिर उसका डिस्कलोजर (इंसाफ) लिखाया गया। सूत्रों का कहना है कि इंसाफ पूरे पांच पन्नों का है, जिसमें उसने एक नहीं बल्कि लूट की कई वारदातों का खुलासा किया है, जिसकी साजिश व आधे-आधे के हिस्से में सिपाही अजीत शामिल रहा है।


 

इसके बाद शनिवार शाम को कोतवाली थाने में सिपाही अजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सिपाही शौकीन को पहले ही लाइन हाजिर कर दिया गया है। अजीत फरार है और उसे निलंबित कर दिया गया है।


 

डीसीपी सिंधू पिल्लई ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सिपाही अजीत अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह कुछ देर में लुटेरे के नाम आदि की जानकारी देंगी। लेकिन देर रात तक लगातार फोन करने व एसएमएस भेजने के बावजूद उन्होंने संवाददाता के फोन का कोई जवाब नहीं दिया।


 

ब्लू फिल्म देखते हुए बच्चियों के साथ सारी रात होता रहा गैंग रेप

PHOTOS: दैनिकभास्कर.कॉम ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, जश्न में शामिल हुईं एकता कपूर!

देश की राजधानी में पुलिस मुख्यालय के सामने तड़पते हुए तोड़ दिया दम!

देश की राजधानी में पुलिस मुख्यालय के सामने तड़पते हुए तोड़ दिया दम!

नासिक की पुलिस एकेडमी पर भी हमला करने की साजिश थी साजिश

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment