विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Ramdev Set To Announce Plan Of 'revolution' Today

रामदेव आज करेंगे महाक्रांति का एलान

भास्कर न्यूज | Aug 13, 2012, 08:06AM IST
 
 


नई दिल्ली.  बाबा रामदेव ने आन्दोलन के छठवें दिन सुबह-सुबह दिल्ली के आंबेडकर मैदान में एक बड़ा फैसला लेते हुए अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की है. 


बाबा ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अनशन भले ही आज समाप्त हो रहा है लेकिन, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि 11 बजे अपना अनशन तोड़ेंगे और उसी वक़्त आन्दोलन के आगे कि कार्ययोजना के बारे में भी घोषणा करेंगे. इससे पहले नौ अगस्‍त से रामलीला मैदान में अनशन कर रहे बाबा रामदेव (पढि़ए बाबा की राम कहानी) को सोमवार को हिरासत में लेकर रिहा कर दिया गया। इससे पहले पुलिस उनके हजारों समर्थकों से निपटने में नाकाम रही। पुलिस हिरासत में रामदेव को अंबेडकर स्टेडियम ले जाया गया। बाबा के समर्थक भी स्टेडियम में डट गए। कुछ देर बाद ही पुलिस ने बाबा रामदेव और समर्थकों को रिहा कर दिया। 
पुलिस ने रामदेव और समर्थकों को रिहा करते हुए कहा कि वो कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन रामदेव अपने समर्थकों के साथ अंबेडकर स्टेडियम में ही रात गुजारने पर अड़े हुए हैं। 
अंबेडकर स्टेडियम तक पहुंचने से पहले बाबा रामदेव और उनके समर्थक पांच घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर रहे। इस दौरान दिल्ली के सुहाने मौसम (देखें तस्वीरें)ने  उनका तो साथ दिया लेकिन दिल्ली की जनता भीषण ट्रैफिक (देखें तस्वीरें)जाम के कारण बेहाल हो गई। 
 
 
रात सवा नौ बजे मिडिया को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा, 'आप 15 अगस्त तक इसको मत चलाइये ऐसा सभी अधिकारियों का कहना है। हम इस बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं।
 
15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है और हम भी इसका सम्मान करते हैं। कल सुबह से लेकर पूरे देश के लोगों से मैं आह्वान करता हूं कि वो मंगलवार को दिल्ली पहुंच कर सरकार को ये बताए की पूरा हिंदुस्तान अब भ्रष्टाचार मुक्त भारत देखना चाहता है। देश के लोग रोज-रोज न आकर एक दिन दिल्ली  आकर सरकार को बताएं कि वो भ्रष्टाचार से कितना तंग हैं।'
रामदेव ने अपने समर्थकों से अंबेडकर स्टेडियम पहुंचने की अपील तो की लेकिन अपनी आगे की रणनीति का खुलासा नहीं किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस रामदेव के सामने बेबस नजर आ रही है।
 
इसी बीच बाबा रामदेव और उनके समर्थकों ने अपना अनशन नहीं तोड़ा है। दिल्ली पुलिस ने बाबा रामदेव से अनशन तोड़ने की अपील की है। बाबा रामदेव ने अनशन तोड़ने के लिए भी दिल्ली पुलिस के सामने शर्त रख दी है।
 
 
रामदेव ने कहा है कि जब तक उनके समर्थकों के लिए खाने का इंतेजाम नहीं किया जाएगा वो अनशन नहीं तोड़ेंगे। फिलहाल बाबा का अनशन तुड़वाने के लिए दिल्ली पुलिस की जद्दोजहद जारी है। अपने समर्थकों के लिए खाना मांगते हुए बाबा रामदेव ने कहा, 'सरकार कसाब को तो बिरयानी दे रही है और देशभक्तों को पानी तक नहीं दिया जा रहा है।'
 
हालांकि रात 9 बजे तक भी दिल्ली पुलिस की ओर से खाने-पानी का इंतेजाम न होने पर बाबा रामेदव ने अपने भक्तों के लिए खुद ही खाने का  इंतेजाम करना शुरु कर दिया। 
 
 
इससे पहले बाबा रामदेव ने एक बजे रामलीला मैदान से संसद की ओर कूच किया था। रास्ते में ही बाबा रामदेव को 1.30 बजे के करीब दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, हालांकि पुलिस रामदेव को अपनी योजना के तहत बवाना स्टेडियम नहीं ले जा सकी। शाम को करीब सवा 6 बजे पुलिस बाबा रामदेव को अंबेडकर स्टेडियम ले गई।
प्रशासन ने बाबा और उनके समर्थकों के लिए बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में अस्‍थायी जेल बनवाई थी। वहां बाबा के लिए खास इंतजाम किए गए थे। लेकिन भारी भीड़ के चलते उन्हें वहां तक नहीं ले जा सकी और फिर रास्ते में ही हिरासत में लेकर अंबेडकर स्टेडियम भेज दिया। 
कांग्रेस और सरकार ने बाबा के आंदोलन (देखिए सोमवार की तस्‍वीरें) को गंभीरता से नहीं लिया है (पढि़ए तमाम दलों की प्रतिक्रियाएं)। हालांकि मंत्रियों के समूह में आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम पर विचार जरूर हुआ। काले धन पर विपक्ष के हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक स्‍थगित करनी पड़ी। खबर यह भी है कि सरकार संसद में इस मसले पर बहस के लिए तैयार हो सकती है। 
आपकी बात- रामदेव के आंदोलन पर राजनीतिक दलों के रुख में काले धन और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ उनकी कितनी गंभीरता झलकती है? आपकी नजर में रामदेव के आंदोलन से कोई नतीजा निकलेगा या पिछली बार यानी 4 जून (वीडियो में देखें उस दिन का वाकया) की कहानी ही दोहराई जाएगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें और शेयर करें। 
गिरफ्तार होते ही बाबा ने किया ऐलान, सुनते ही खड़े हो गए शासन के कान
रामलीला मैदान से बाहर निकले बाबा : दिल्ली की सड़कों पर थम गया रेला
बाबा रामदेव की 'रामकहानी' पढिए
PHOTOS : रामदेव के आंदोलन का पांचवा दिन
वीडियो में देखिए चार जून की रात कैसे हुआ था 'रामलीला कांड'
अन्‍ना ने ही लिया पार्टी बनाने का फैसला, दिल्‍ली एसेंबली चुनाव लड़ेंगे सहयोगी
रामदेव का असर: सपा-बसपा के सुर एक, कांग्रेस के तेवर सख्‍त, रघुवंश ने शरद को कहा 'मनचला'
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment