विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Record Rain In Delhi In Last 10 Years

अब बारिश ने तोड़ा पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड

भास्कर न्यूज | Jan 19, 2013, 06:32AM IST
 
 

 


नई दिल्ली। गुरुवार रात हुई भारी बारिश और ओले गिरने से राजधानी में एक बार फिर ठंड लौट आई है। शुक्रवार को भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। जनवरी में दिल्ली में हुई इस बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक कुल 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मौसम के और बिगडऩे की चेतावनी दी है। उसका कहना है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और बर्फ बारी हो सकती है जिसका असर दिल्ली पर भी पड़ सकता है।


गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को पूरे दिन जारी रही। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर हुई इस बारिश ने सूर्य की रोशनी को धरती पर आने से दिन भर रोके रहा। सुबह 11 बजे के आसपास तो हालात रात जैसे हो गए। इसके डेढ़ घंटे बाद सूर्य के दर्शन हुए। विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की धूप भी दिखेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 तथा न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार की तुलना में 3 डिग्री सेल्सियस कम है।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई। वातावरण में आद्र्रता की वजह से फिलहाल सर्दी कम है, लेकिन जैसे ही आद्र्रता में कमी आएगी सर्दी एक बार फिर जोड़ पकड़ेगी। यही वजह है कि आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने सर्दी बढऩे की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के निदेशक एम. दुरैस्वामी के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है। हवा का दबाव एक तरफ राजस्थान में है तो दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के मध्य में केंद्र है। यहां आए बदलाव की वजह से हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है। इसका असर दिल्ली तक पहुंचा है। लेकिन शनिवार से हवा के रुख में बदलाव की उम्मीद है। 20 से 22 जनवरी के बीच घना कोहरा छाने की आशंका है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment