विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Revealing Of Paaras Case: Body Were Not In 16 Piec

पारस मामले में नया खुलासा : नहीं हुए थे शव के 16 टुकड़े!

Bhaskar News Network | Sep 05, 2012, 02:05AM IST
 
 


नई दिल्ली। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पारस की मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है। पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर में रेल ट्रैक पर 16 टुकड़ों में मिले पारस के शव की फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत किसी तेज चीज़ से टकराकर हुई थी। लेकिन पारस की पत्‍नी ने दिल्‍ली पुलिस को एक सुसाइट नोट सौंपा है। यह नोट पारस की मौत (1 सितंबर) से चार दिन पहले (27 अगस्‍त) लिखा गया था। इस पर दोनों पति-पत्‍नी के दस्‍तखत हैं। इस पत्र ने केस को और उलझा दिया है। पारस की पत्‍नी ने पुलिस को बताया कि दोनों एक साथ खुदकुशी करना चाहते थे। उनकी शादी से परिवार खुश नहीं था, जिसके कारण दोनों मौत को गले लगाना चाहते थे। लेकिन, बाद में दोनों का मन बदल गया था। ऐसे में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि पारस की मौत हत्‍या है, आत्‍महत्‍या या फिर हादसा।


पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पारस भसीन के सुभाष नगर से अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने का सीसीटीवी फुटेज दिल्ली पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस का मानना है कि पारस की मौत ट्रेन से टकराकर हुई लेकिन पुलिस के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि वह सुभाष नगर से मंडावली क्यों आया? 


वहीं, पारस के परिजनों और पड़ोसियों ने मंगलवार रात मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाल कर न्‍याय की मांग की। पारस के परिवार वालों का कहना है कि उसकी मौत एक साजिश का नतीजा है और यह साजिश उसके ससुराल वालों ने रची। 
आरोपी को बचाना चाहती है पुलिस : सुरभि
आनंद विहार रेलवे पुलिस ने पारस की मौत के मामले में उसकी दोस्त के पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, पर अब पारस की मौत को पुलिस अधिकारी दबे स्वर में आत्महत्या बता रहे हैं। इस पर पारस के परिवार वाले बहुत खफा हैं। पारस की बहन सुरभि ने बताया कि पुलिस पारस की दोस्त के पिता सतीश मित्तल से पूछताछ कर रही है। सुरभि ने हैरानी जताई कि आखिर रातोंरात ऐसा क्या हुआ कि पुलिस अब हत्या को आत्महत्या बता रही है। सुरभि ने रेलवे पुलिस पर हत्या के मामले में पारस की दोस्त के परिजनों को बचाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि पुलिस हत्या को आत्महत्या में बदल कर मामले को कमजोर कर आरोपी को बचाना चाहती है। सुरभि ने कहा कि उसके भाई को शनिवार को कुछ लोग कार में अपने साथ ले गए थे। इसके बाद अनजान नंबर से किसी व्यक्ति ने उसकी मां के सेल फोन पर कई बार फोन कर पारस का शव गणेश नगर रेलवे ट्रैक से ले जाने के लिए कहा। पुलिस को कॉल करने वाले का पता लगाना चाहिए, जिससे इस मामले का खुलासा हो सके।
डिप्रेशन में था पारस
पुलिस के एक अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पारस डिप्रेशन में था। ऐसे में आशंका है कि वह ससुराल पक्ष से नाराज होकर तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आ गया होगा, जिसके कारण उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।
वहीं, डीसीपी संजय भाटिया का कहना है कि पुलिस की जांच शुरुआती दौर में है। इस मामले में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। लेकिन जितनी भी जांच हुई है, उसके मुताबिक पारस की मौत आत्महत्या का मामला लगता है। 
इकतरफा प्‍यार में 5 कत्‍ल और खुदकुशी
ऑनर किलिंग? बहन के साथ मासूम भांजी की भी ली जान

ऑनर किलिंग? मां ने पकड़े पैर, भाई ने दबाया गला
आमिर ने ली 'ऑनर किलिंग' करने वालों की क्लास
चार 'महिला मित्र' जिनकी वजह से 'कांडा' बना देश का सबसे बड़ा स्कैंडल!



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment