पटौदी। बॉलीवुड के नए कपल सैफ अली खान और उनकी बेगम करीना कपूर खान शुक्रवार को पटौदी पहुंचे। गुरुवार रात दिल्ली में शानदार दावत-ए-वलीमा (तस्वीरों में देखें कौन-कौन थे उस पार्टी में) के बाद शुक्रवार को पति-पत्नी के तौर पर पहली बार करीना अपनी ससुराल आईं। यहां आज एक निजी डिनर पार्टी रखी गई है, जिससे बॉलीवुड को दूर रखा गया है। पार्टी में सिर्फ सैफ और करीना के चुनिंदा रिश्तेदार और दोस्तों को आमंत्रित किया गया है। यह पार्टी रात 8 बजे के बाद शुरू हुई । पार्टी का फूड मैन्यू भी खास है, जिसमें मुगलई और अन्य लजीज फूड को खास तवज्जो दी गई है। सैफ ने दिल्ली से विशेष कैटरिंग वालों को बुलाया है, जिन्होने इस खास दावत के व्यंजनों को तैयार किया है। हालांकि पटौदी गांव सैफ के रवैये से काफी खफा है। गांव के किसी व्यक्ति सैफ ने इंवाईट नहीं किया गया है। शर्मीला टैगोर भी यहां नहीं आईं हैं। सैफ यहां आने के बाद किसी से नहीं मिले। वे करीना के साथ सीधे अपने महल में चले गए। (देखिए कैसा सजा है पटौदी हाउस)
पटौदी हाऊस के सूत्रों के अनुसार, सैफ अपनी नई नवेली बेगम के साथ अपने पैतृक निवास में दो दिन रहेंगे। उनके साथ यहां आए मेहमान भी रहेंगे। इनके ठहरने का पूरा इंतजाम यहां किया गया। शुक्रवार की पार्टी के बाद शनिवार को भी यहां पार्टी होगी। इसके बाद रविवार को सैफ और करीना यहां से सीधे मुंबई चले जाएंगे।
पटौदी महल की सुरक्षा में हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। यहां सैफ-करीना के प्रशंसक बड़ी संख्या में जुटे हैं। आगे क्लिक कर पटौदी की कुछ तस्वीरें (सभी फोटो विजय कुमार ने कैमरे में कैद की हैं) देखिए...
PHOTOS: सैफ से पटौदी रियासत नाराज, गांव ने नहीं किया...
PHOTOS: सैफीना की दावत-ए-वलीमा में मनमोहन की पत्नी और राहुल गांधी