विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Sheila Dikshit Hoisted The Tricolor For 15th Consecutive Time

शीला दीक्षित ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार 15वीं बार

भास्कर न्यूज | Jan 26, 2013, 05:33AM IST
 
 


 नई दिल्ली।  राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में शुक्रवार को 64वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने लगातार 15वीं बार यहां राज्यस्तरीय समारोह में ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने परेड और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और दिल्ली पुलिस, दिल्ली होम गार्ड, दिल्ली अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस, एनसीसी और स्कूली बच्चों की टुकडिय़ों की सलामी ली। इस मौके पर बड़ी संख्या में जानी-मानी हस्तियां और बच्चे मौजूद थे। इस अवसर पर अपने भाषण में सीएम ने कई घोषणाएं कीं और दिल्ली को विश्व का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कुछ ही महीने में यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज बन जाएगा जिससे दिल्लीवालों के समय और ईंधन की बर्बादी काफी हद तक कम हो जाएगी। करीब 75 फ्लाइओवर बन जाने के बाद दिल्ली की पहली एलिवेटेड बारापुला रोड के विस्तार का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इससे अंतरराज्यीय यातायात को भी गति मिलेगी।


महिलाओं की सुरक्षा पर दीक्षित ने कहा कि 16 दिसंबर की घटना के बाद सरकार ने केंद्र सरकार को यह महसूस कराया है कि दिल्ली पुलिस को और अधिक सक्रिय और सतर्क बनाए जाने की जरूरत है। इसके अलावा 140 जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं को प्रशिक्षण देकर समाज के उपयोगी और आमदनी वाला सदस्य बनाकर सशक्त बनाने का प्रयास जारी है। दिल्ली की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने निगमों से 673 सड़कें ली हैं जो खस्ता हाल में थीं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


सार्वजनिक वाहनों के सुधार और विस्तार पर बताते हुए उन्होंने कहा कि डीटीसी के बेड़े में 11,000 बसें बढ़ाने की योजना है। वहीं तीसरे चरण में मेट्रो के विस्तार के तहत 140 किलोमीटर का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला कश्मीरी गेट बस अड्डा भी जल्द लोगों के बीच होगा।


बिजली और पानी का उल्लेख करते हुए दीक्षित ने कहा कि पिछले साल की सबसे बड़ी उपलब्धि दिल्ली के लिए पावर आइलैंडिंग योजना केंद्र सरकार से मंजूर कराना है। जिससे अब राष्ट्रीय स्तर पर ग्रिड फेल होने पर भी दिल्ली में ब्लैक आउट नहीं होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली में पांच विश्वविद्यालय खोले जाने के बाद अब महिलाओं के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय खोला जा रहा है और आइपीयू का पूर्वी कैंपस भी सूरजमल विहार में खोला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बच्चों से पढा़ई के साथ पर्यावरण पर भी ध्यान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि दिल्ली दुनियाभर में मेडिकल टूरिज्म का केंद्र के रूप में उभरा है। आधार के जरिए सीधे नकद हस्तांतरण करने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है।


खिलाडिय़ों को किया गया पुरस्कृत
दो करोड़ रुपए का चेक पहलवान सुशील कुमार, एक करोड़ रुपए का चेक पहलवान योगेश्वर दत्त, 25 लाख रुपए का चेक क्रिकेट खिलाड़ी उन्मुक्त चंद, पांच लाख रुपए का चेक गेंदबाज विकास मिश्र और पैरा एथलीट रामकरण को दिया गया। कुश्ती के प्रशिक्षक महाबली सतपाल, रामफल मान और यशवीर सिंह को पांच-पांच लाख रुपए के चेक दिए गए।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment