नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो प्रबंधन स्मार्ट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए सोमवार से स्मार्ट कार्ड सप्ताह मना रहा है। इसके साथ ही, यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बीस स्टेशनों में स्पेशल काउंटर भी खोले जा रहे हैं।
तीस जनवरी से पांच फरवरी तक स्मार्ट कार्ड हफ्ते के दौरान स्पेशल काउंटरों में ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी यात्रियों को कार्ड की उपयोगिता और एक से ज्यादा यात्राओं के बारे में जानकारी देंगे।
उनको यह भी बताया जाएगा कि किस तरह स्मार्ट कार्ड के जरिए समय और पैसे की बचत की जा सकती है। स्मार्ट कार्ड की सबसे बड़ी सुविधा तो यही है कि यात्रियों को टोकन लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता है और किराए में दस फीसदी की छूट भी मिलती है।
इसके अलावा, यात्री रास्ते में किसी भी स्टेशन पर उतर भी सकता है। जबकि, टोकन लेने पर यात्री को एक निश्चित स्टेशन से गाड़ी में सवार होकर तय स्टेशन में ही उतरना पड़ता है और अगर वह पहले उतर जाता है तो उसे नुकसान उठाना पड़ता है।
इसके अलावा, अगर वह तय स्टेशन से आगे की यात्रा करता है तो उसे जुर्माना भी अदा करना पड़ता है। प्रबंधन ने राजधानी घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए भी अलग से एक या तीन दिन की वैधता वाले कार्ड विशेष काउंटरों पर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
पर्यटन कार्ड पर असीमित यात्रा की सुविधा है। बताते चलें कि दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन 65 फीसदी यात्री अभी भी स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं और 12 हजार कार्ड प्रतिदिन बिकते हैं।
क्या आप जानते हैं क्यों गोली लगने के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे राष्ट्रपिता
ठीक 64 साल पहले यहीं घटी थी भारतीय इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना
'हां! बनाई है उसकी फिल्म, क्योंकि मैं उसकी चीख सुनना चाहता था!'