राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मैं लादेन का बेटा बोल रहा हूं...इस फ्लाइट में बम रख दिया गया है
Bhaskar News
| Oct 27, 2012, 00:06AM IST

नई दिल्ली. ‘मैं जम्मू-कश्मीर से ओसामा बिन लादेन का बेटा बोल रहा हूं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-230 में बम रख दिया गया है .. ’ यह बातें शुक्रवार सुबह करीब साढ़े बजे एक कॉलर ने इंडिगो एयरलाइंस के गुडगांव स्थित काल सेंटर प्रतिनिधि को बताईं।
इसकी जानकारी इंडिगो एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारियों, सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस, डायल सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को दी गई और एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित करते हुए आपात बैठक बुला ली गई।
बैठक के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि इस नंबर की किसी भी फ्लाइट का परिचालन नहीं किया जाता है। जिसके बाद इस काल को हॉक्स कॉल घोषित कर दिया गया।








