विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Student Committed Suicide In Delhi

कम अंक आने पर 11वीं की छात्रा ने दी जान

Bhaskar News | Apr 05, 2012, 03:03AM IST
 
 

नई दिल्ली. परीक्षा में कम अंक हासिल करने पर बुधवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगा ली। दुर्घटना भरत नगर के निमड़ी कॉलोनी इलाके की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि छात्रा के पिता खुद उत्तमनगर स्थित सरकारी स्कूल में एक अध्यापक हैं।


जानकारी के मुताबिक जनकपुरी में स्थित सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा स्नेहा पाठक (16) ने इस बार 11वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। हालांकि वह पास हो गई, मगर मार्क्‍ससीट मिलने के बाद वह परेशान रहने लगी।


बुधवार सुबह वह अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर फांसी से लटकी मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों से पूछताछ की। इसमें परीक्षा में कम नंबर आने के बाद स्नेहा के परेशान रहने की बात सामने आई, जिससे माना जा रहा है कि उसने कम नंबर आने के कारण ही आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment