छात्रा ने स्कूल में ही कर डाला रोंगटे खड़े कर देने वाला काम!

नई दिल्ली. दिल्ली में जगतपुरी के चंद्रनगर स्थित सवरेदय कन्या विद्यालय में पढ़ने वाली नौवीं की एक छात्रा ने स्कूल में ही फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।
छात्रा के हाथ पर ‘आई हेट माई लाइफ, सॉरी पापा’ लिखा हुआ पाया गया है, जिसे सुसाइड नोट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह उसकी मां ने स्कूल में ही उसे थप्पड़ जड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जगतपुरी में रहने वाले जोगिंद्र सिंह पंवार एमसीडी में कार्यरत हैं और घर में निर्माण कार्य होने के चलते इन दिनों परिवार सहित विश्वास नगर में किराए के मकान में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी, बेटा व दो बेटी हैं।
शुक्रवार सुबह वह अपनी दोनों बेटियों को मोटरसाइकिल पर चंद्रनगर स्थित राजकीय सवरेदय कन्या विद्यालय में छोड़ कर आए। उनकी बड़ी बेटी मानसी (15) नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। जोगिंद्र सिंह का कहना है कि सुबह तक वह ठीक थी और खुश भी थी। जब वह स्कूल पहुंची तो क्लास टीचर ने उसकी मां को भी बुला लिया।
मां के सामने मानसी की शिकायत की, जिसके बाद मां ने उसे वहीं थप्पड़ जड़ दिया और वापस घर लौट गई। दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद मानसी घर नहीं लौटी।
उसकी मां उसे तलाशती हुई लगभग दो बजे स्कूल में पहुंचीं। इसके बाद कक्षाओं में देखा गया तो मानसी दूसरी क्लास में गर्म पट्टी के सहारे पंखे पर फांसी से लटकी पाई गई।
दोपहर लगभग ढाई बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि सुबह की थप्पड़ वाली घटना के बाद से मानसी काफी तनाव में थी और उसने किसी से भी कुछ बात नहीं की। पुलिस फिलहाल मानसी के माता-पिता व अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।
जोगिंद्र सिंह ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे हो जाती है। यदि स्कूल के कर्मचारी ठीक तरह से छुट्टी के बाद सभी कक्षाओं को देखते तो समय पर ही मानसी को ऐसा करने से रोका जा सकता था। लेकिन छुट्टी होने के काफी देर बाद तक भी ऐसा नहीं किया गया, जिससे उनकी बच्ची की मौत हो गई।
मॉडल अपर्णा ने शराब के नशे में खोया आपा, सड़क पर मचाया कोहराम
राहुल मिशन-2014 की खुली पोल, जनता ने किया सीधा वार
तस्वीरों में देखिए, क्यों चाकू उठाने पर मजबूर हुईं 100 वर्षीया अदाकारा!
राहुल गांधी को भी नहीं था अंदाजा कि कोई पूछ बैठेगा ऐसा सवाल!
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की जुबान पर छाया दैनिक भास्कर का नाम






