नई दिल्ली. बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके से एक नाबालिग को उठाकर दो युवकों ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। नाबालिग को आरोपी कार में करीब पांच घंटे तक राजधानी की सड़कों पर घुमाते रहे और देर रात उसको कंझावला के जंगलों में छोड़कर चले गए।
इसके बाद किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी मंगोलपुरी निवासी हैं और उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि हैं। बताया जाता है कि आरोपी, पीड़िता के जीजा के दोस्त हैं।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम किशोरी दूध लेने के लिए घर से निकली थी। लगभग साढ़े सात बजे जब वह कराला स्थित उत्सव विहार के नजदीक पहुंची तो कार सवार दो युवक उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पीसीआर को दे दी, जिसके बाद बाहरी दिल्ली जिले की पुलिस हरकत में आई और संदिग्ध कार की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी किशोरी को पांच घंटे तक कार में घुमाते रहे। इस बीच दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी इस दौरान नरेला, बवाना, कंझावला आदि इलाकों में कार ले गए। हालांकि स्थानीय पुलिस भी कार की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसे कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई।
अंतत: दोनों आरोपियों ने रात साढ़े 12 बजे किशोरी को कंझावला के जंगलों में फेंक दिया। इसके बाद देर रात जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। अगले दिन सुबह वह परिजनों के साथ कंझावला थाने पहुंची और पुलिस को भी आपबीती सुनाई।
बकौल पुलिस अधिकारी, किशोरी ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले दोनों युवक उसके जीजा के दोस्त हैं। दोनों से वह जीजा के सामने ही एक-दो बार मिली थी। किशोरी का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। स्थानीय पुलिस ने बिना देरी किए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी मनोज उर्फ हेतल और अमित के रूप में हुई है। मनोज ऑटो चलाने का काम करता है, जबकि अमित की अपनी गाड़ियां हैं, जिसे वह किराये पर देता है। दोनों पर दिल्ली के विभिन्न थानों में 8 से 10 मुकदमे दर्ज हैं।
10 साल के बच्चे ने किया सचिव की पत्नी के साथ कांड, मचा हंगामा
जब रनवे पर बिना टायर दौड़ा विमान तो अटक गई नेताओं की सांस
नाबालिगों की मदद से हो रहा था धंधा कि तभी धरे गए
मस्ती में डूबे थे सब कि तभी मचा हंगामा, शिकार बनी एक छात्रा
सैकड़ों साल से बचाए हुए थे अपना वजूद, पर अब क्या होगा इनका...
अपने देश का यह शख्स है आतंक की दुनिया का सबसे खूंखार 'आका'1982 से 'महानायक' का पीछा कर रहा है यह 'दर्द'पुत्र को फिल्मी दुनिया में जमाने के लिए सुभाष घई को दिया घूस!सिर्फ 73 लोगों को ही मिला है यह पुरस्कार, लिटिल मास्टर भी शामिलबढ़ती उम्र को मात दे रहा इनका जुनूनआईआईटी में भी जारी है एमएमएस-ब्लैकमेलिंग का खेल!