विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> The 11 Districts In Delhi

दिल्ली में अब हुए 11 जिले

bhaskar news | Jul 17, 2012, 01:41AM IST
 
 

नई दिल्ली. राजधानी अब 11 जिलों में बंट जाएगी। दिल्ली मंत्रिमंडल ने सोमवार को दिल्ली में 11 जिले बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। अभी तक राजधानी में 9 जिले व 27 सब-डिविजन का प्रशासनिक ढांचा है, जो एक जनवरी, 1997 से अस्तित्व में हैं।

दिल्ली प्रशासन में डिविजनल कमिश्नर शीर्ष पद है, जो मजिस्ट्रियल कार्यो के लिए अन्य राज्यों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के समतुल्य है। राजधानी में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के कार्य का विकेंद्रीकरण नहीं हुआ और 1997 में नियुक्त डिप्टी कमिश्नर में यह कार्य नहीं बांटा गया था।

दिल्ली के विधि विभाग ने भारत सरकार के पास यह मुद्दा उठाया था और अब तक एक रहे महानगर क्षेत्र को जनता की सहूलियत और बढ़ती जनसंख्या के लिहाज से राज्य सरकार के विवेक के अनुरूप विभाजित करने का अनुरोध किया।

इसके बाद अतिरिक्त सचिव विधि एवं न्याय और अन्य सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की कि दिल्ली सरकार आम आदमियों को उनके घर के निकट न्याय उपलब्ध कराने और प्रशासन को कारगर बनाने के लिए 11 राजस्व/न्यायिक सिविल व सेशन जिले बनाए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment