विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> The Brick Kiln Owner Arrested For Murder

ईंट भट्टा मालिक की हत्या करने वाला गिरफ्तार

bhaskar news | Jul 17, 2012, 04:16AM IST
 
 

नई दिल्ली. क्राइम ब्रांच ने गौतमबुद्ध नगर में रंगदारी के लिए ईंट भट्टे के मालिक की हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार जैन ने बताया कि २९ जून को गांव आनंदपुर, गौतमबुद्ध नगर में वेद गुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिल कर अशोक अग्रवाल नामक व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

अशोक अग्रवाल को छह गोली मारी गई थी। १५ जुलाई को एसआईटी, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश की टीम में शामिल सिपाही प्रदीप को सूचना मिली कि वेद टी-प्वाइंट, नरेला इंडस्ट्रीयल एरिया, जीटी करनाल रोड आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

उसने खुलासा किया कि अशोक अग्रवाल के गौतम बुद्ध नगर में तीन भट्टे थे तथा गाजियाबाद में मोटरसाइकिल व जूते के शोरूम भी थे। वह पिछले कई वर्षो से अशोक अग्रवाल व अन्य भट्टा मालिकों से रंगदारी वसूल कर रहा था। अब उसने ज्यादा रंगदारी की मांग की लेकिन अशोक अग्रवाल ने देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर उसने अपने साथियों के साथ मिल कर अशोक अग्रवाल की हत्या कर दी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment