विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> The Delhi Gang Rape Victim

'दामिनी' के गम में नया साल नहीं मनाएगी सेना, दोस्त ने भी छोड़ा खाना

1 of 5 Photos

नई दिल्‍ली. सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा की मौत से  देश भर में शोक है। भारतीय सेना ने भी सोमवार को ऐलान कर दिया है कि वह नए साल का जश्‍न नहीं मनाएगी। दिल्‍ली में कई पब्‍स और क्‍लब्‍स ने भी नए साल का जश्‍न रद करने की घोषणा कर रखी है।

लड़की की मौत से उसका इंजीनियर दोस्त सदमे में है। मौत की खबर सुनने के बाद तो उसने खाना तक छोड़ दिया है। रो-रोकर कहता है कि मैं उसे बचा नहीं पाया। लड़के के परिजनों ने रविवार को यह बात कही। यह लड़का घटना के वक्त लड़की के साथ था। आरोपियों ने उसे भी पीटा था। उसके सिर में सात टांके लगे हैं। दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इस लड़के ने कहा, ‘16 दिसंबर की वह काली रात जिंदगी भर मुझे कचोटती रहेगी।' इस लड़के के साथ फरवरी में 'दामिनी' की शादी होने वाली थी

लड़की की सिंगापुर में मौत हो गई थी। रविवार तड़के गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्‍कार करा दिया गया। लेकिन उसे इंसाफ दिलाने के लिए आम आदमी से लेकर बॉलीवुड हस्‍ती तक सड़क पर उतर आए हैं। दिल्‍ली में हजारों लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। (111 तस्‍वीरों में देखें प्रदर्शन) मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, चंडीगढ़, भोपाल, लुधियाना, जयपुर, हर जगह लोगों दुष्कर्म पीड़िता की मौत के ग़म में संकल्प लिया। (पीड़िता की आखिरी इच्छा)

भारत का युवा इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन कर रहा है। कानून जब बनेगा, तब बनेगा। महिलाओं के खिलाफ अपराध तब रूकेंगे जब हम उनकी दिल से इज्जत करेंगे। इस बार इसी संकल्प को करने का मौका है, हमारे महाअभियान से जुड़कर। हमारे इस महाअभियान से जुड़िए और संकल्प लीजिए कि मैं महिलाओँ का सम्मान करूंगा।

ये भी पढ़ें

''10-10 ब्‍वॉयफ्रेंड रखकर रेप के खि‍लाफ प्रदर्शन करती हो''

...तो क्‍या वाकई बलात्‍कारियों को नपुंसक बनवाना चाहती है कांग्रेस?

मंगेतर के साथ शॉपिंग के लिए गई थी 'दामिनी', फरवरी में होने वाली थी शादी  

लड़की का दोस्त सदमे में, खाना छोड़ा 

मलाला की नजर में रेपिस्‍ट और भारत सरकार एक जैसी 

दामिनी की अंतिम इच्‍छा क्‍या पूरी करेगी सरकार?

डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!

महिला वैज्ञानिक बोलींलड़की छह लोगों से घिर गई थी तो समर्पण क्यों नहीं कर दिया?

आठ दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेपनेता ने दी नसीहततन ढंक कर रखें लड़कियां

'सख्‍तकानून बनने के बाद भी बीवी से बलात्‍कार की रहेगी 'छूट'!

 


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment