विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> 'The Maoist Movement In India' Released

माओवादी आन्दोलन की पड़ताल: 'द माओइस्ट मूवमेंट इन इंडिया'

Bhaskar News | Dec 12, 2012, 06:26AM IST
 
 


नई दिल्ली. भारत में माओवादी आंदोलनों और इससे प्रभावित क्षेत्रों की पड़ताल करती एक किताब का मंगलवार इंडिया हैबिटैट सेंटर में विमोचन किया गया।

 

संतोश पॉल द्वारा संपादित 'द माओइस्ट मूवमेंट इन इंडिया' का विमोचन जाने-माने पत्रकार विनोद मेहता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह किताब माओवाद के इतने सारे पक्षों को पाठक के सामने पेश करती है कि पाठक इसे पढ़कर अपनी खुद की सोच बना सकता है।

 

इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में दैनिक दिव्य मराठी के चीफ एडिटर पद्मश्री कुमार केतकर भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने भारत और आसपास के देशों में माओवादी आंदोलनों के उदय, आंदोलन की वजह, माओवाद की तत्कालीन स्थिति समेत तमाम परिस्थितियों पर चर्चा की।

 

इस किताब में जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, नीतीश कुमार, चेतन भगत, प्रकाश झा, शंकर अय्यर, पी. चिदंबरम जैसे राजनीतिक नेता, लेखक, पत्रकार, फिल्मकार आदि समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने अपने अनुभवों के आधार पर माओवादी आंदोलनों पर अपने विचार रखे हैं।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment