विज्ञापन
 
 
 
 

बर्फीली हवाओं से पारा गिरा औंधेमुंह

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 01:38(10/02/12)
 
 
 
 
नई दिल्ली. बर्फीली हवाओं ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हवा की गति से पारा भी औंधेमुंह गिर गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम यानी चार डिग्री रह गया है।

यही वजह है कि गुरुवार, बीते पांच वर्षो में फरवरी महीने का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। हिसार, अमृतसर, चंडीगढ़, शिमला, श्रीनगर और चूरू में तो स्थिति और भी ज्यादा खराब है। हिसार में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि करनाल में 1.2, अमृतसर में 0.4, जयपुर में 3.4 और श्रीनगर में तो शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। चिंताजनक बात यह है कि स्थिति में अगले 48 घंटों में कोई सुधार की संभावना नहीं है। उल्टा, कई इलाकों में ग्राउंड फ्रॉस्ट यानी पाला पड़ सकता है। शीत लहर से लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में एक अपर एयर सर्कुलेशन प्रभावी है। इन मौसमी कारकों की वजह से जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि पिछले दिनों मैदानी इलाकों में बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के एक आला अधिकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर शिफ्ट हो रहा है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत के साथ ही मध्य और पश्चिमी भारत में आसमान पूरी तरह से साफ हो गया है। ऐसे में रेडिएशन प्रक्रिया काफी तेज हो गई है।

साथ ही एक प्रेशर ग्रेडिएंट्स तैयार हो गया है। इनकी वजह से ठंड का तेवर अचानक से इतना सख्त हो गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

हालांकि मौसम विभाग यह दावा कर रहा है कि फरवरी महीने में इस तरह का मौसम सामान्य घटना है। 1982 में फरवरी महीने में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सोमवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा।

तापमान में बढ़ोतरी होगी। शीत लहर से लोगों को मुक्ति मिलेगी, लेकिन मंगलवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ भारतीय इलाकों में दस्तक दे सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से एक बार फिर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Who looks hotter in red bikini?
Just Added

Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Bold BEBO
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment