विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> The Whole Incident Was Caught On CCTV

देश की राजधानी में हुई इतनी बड़ी घटना, CCTV में रिकॉर्ड हुआ सबकुछ

1 of 4 Photos

नई दिल्ली। डिफेंस कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर हुई 5.25 करोड़ की लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 12 बजकर 45 मिनट पर आरोपियों की सफेद रंग की वर्ना कार पेट्रोलपंप के पास आकर खड़ी हुई। फुटेज में अच्छी कद काठी के युवकों को साफ देखा जा सकता है।
 
थोड़ी देर बाद सिक्योरिटी कंपनी की मारुती इको कार जब घटनास्थल पर पहुंची, तो बदमाश तुरंत कार की तरफ गए। उन्होंने पहले कार के चालक से हाथापाई की और फिर गार्ड पर गोली चला दी। हालांकि बरामद हुई फुटेज बहुत जादा साफ नहीं है, लेकिन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस इसे अहम सुराग मान रही है।
 
पुलिस को पता चला है कि वर्ना कार मालवीय नगर से होते हुए पंजशील पार्क, बीआरटी कॉरिडोर, डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन के सामने से होते हुए घटनास्थल तक पहुंची थी। पुलिस बीआरटी कॉरिडोर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
 
मौके से बरामद हुई सफेद रंग की आरोपियों की ह्यूंडई वर्ना कार की जांच की गई तो पता चला कि दो दिन पहले वह फरीदाबाद के एनआईटी थाना इलाके से चोरी हुई थी।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल पाकिस्तान के दर्रा कस्बे में बनी है। (फोटो : आरोपियों ने लूट के लिए इसी कार का किया था इस्तेमाल)

CCTV ने किया कैद, कैसे हुआ एक बेबस के साथ गंदा खेल

पानी बिल में पेनल्टी माफ, केवल ताजा बिल का करना है भुगतान

‘भाजपा सत्ता में आई तो मजदूरों को मिलेगी सम्मानजनक जिंदगी’


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment