नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात इमीग्रेशन विभाग ने एयर इंडिया के खिलाफ फॉरनर्स एक्ट एवं आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।
दरअसल, इमीग्रेशन विभाग ने जिस अफगानी नगारिक को काबुल डिपोर्ट करने के लिए एयर इंडिया को हैंडओवर किया था, उसे बेरोकटोक शहर में घूमते पाया गया।
वीजा की अवधि बढ़ाने की कोशिश के दौरान इमीग्रेशन अधिकारियों ने एक बार फिर उसको दबोच लिया। इसके बाद एयर इंडिया के अधिकारियों द्वारा किए गए गड़बड़झाले का खुलासा हुआ।
इमीग्रेशन इस बात से नाराज है कि एयर इंडिया ने अफगानी नागरिक को न केवल उनके द्वारा जारी किया गया पैरा छह नोटिस दे दिया, बल्कि उसका पासपोर्ट भी सौंप दिया, जो फॉरनर्स एक्ट 1946 के खिलाफ है।
आईजीआई एयरपोर्ट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार समद खान काबुल से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-224 से यहां पहुंचा था। पासपोर्ट की जांच के दौरान इमीग्रेशन अधिकारियों ने पाया कि उसका वीजा उसी दिन खत्म हो रहा है, जिसके चलते उसको वापस काबुल डिपोर्ट करने का फैसला किया गया।
इसके तहत इमीग्रेशन अधिकारियों ने फॉरनर्स एक्ट 1946 का पैरा 6 नोटिस तैयार कर अफगानी नागरिक को पासपोर्ट समेत एयर इंडिया के अधिकारी को डिपोर्ट करने के लिए सौंप दिया।
फॉरनर्स एक्ट 1946 के तहत इमीग्रेशन से हैंडओवर मिलने के बाद अफगानी नागरिक की सुरक्षा एवं उसे अफगानी सुरक्षा एजेंसियों को सौंपने की जिम्मेदारी एयर इंडिया की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना के कुछ दिनों बाद समद खान अपने वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए आरकेपुरम स्थित एफआरआरओ ऑफिस के अफगान सेल पहुंच गया। एफआरआरओ ऑफिस में उसने इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा जारी पैरा 6 नोटिस भी दिखाया।
उसके पासपोर्ट में भारत आने की एराइवल स्टैंप न होना, वीजा की अवधि खत्म के बावजूद भारत में रुकना और पैरा छह नोटिस देख एफआरआरओ के अधिकारी सन्न रह गए।
उन्होंने तत्काल समद खान को हिरासत में लेकर लामपुर डिटेंशन सेंटर भेज दिया, जहां इस मामले में कार्रवाई करते हुए इमीग्रेशन अधिकारियों ने आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस में समद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
एफआईआर में इमीग्रेशन अधिकारियों ने आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस से सिफारिश की है कि एयर इंडिया के खिलाफ आईपीसी एवं फॉरनर्स एक्ट 1946 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।
एयरपोर्ट पुलिस एवं इमीग्रेशन अधिकारी इस बात को लेकर भी सकते में हैं कि इस अफगानी नागरिक को एयर इंडिया के अधिकारी ने पैरा 6 नोटिस एवं पासपोर्ट क्यों सौंपा।
साथ ही, एयरपोर्ट से लापता होने के बाद इस बात की जानकारी किसी भी सुरक्षा एजेंसी को क्यों नहीं दी। एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया को नोटिस जारी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में जल्द ही एयर इंडिया के कुछ अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
पहले भी हो चुकी है लापरवाही
ऐसा नहीं है कि किसी एयरलाइंस कर्मियों की संदिग्ध गतिविधियों के चलते कोई डिपोर्ट होने वाला मुसाफिर पहली बार एयरपोर्ट से फरार हुआ है। गत वर्ष 6 मार्च को यूथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से आए एक नाइजीरियन युवक को इमीग्रेशन अधिकारियों ने पेपर में गड़बड़ियों के चलते डिपोर्ट करने का फैसला लेते हुए एयरलाइंस को सौंपा था।
एयरलाइंस की लापरवाही का फायदा उठाकर वह आईजीआई एयरपोर्ट से फरार होने में सफल हो गया था। इस नाइजीरियन युवक का अभी तक पता नहीं चला है।
अपने देश का यह शख्स है आतंक की दुनिया का सबसे खूंखार 'आका'1982 से 'महानायक' का पीछा कर रहा है यह 'दर्द'पुत्र को फिल्मी दुनिया में जमाने के लिए सुभाष घई को दिया घूस!सिर्फ 73 लोगों को ही मिला है यह पुरस्कार, लिटिल मास्टर भी शामिलबढ़ती उम्र को मात दे रहा इनका जुनून5 घंटे तक चलती कार में होता रहा रेप, सोती रही राजधानीआईआईटी में भी जारी है एमएमएस-ब्लैकमेलिंग का खेल!