विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Three Man Gang Raped A Woman In Delhi!

गैंगरेप के आरोप में नया मोड़, मेडिकल रिपोर्ट ने खड़ा किया बखेड़ा

1 of 5 Photos

नई दिल्ली. पैरामेडिकल छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद राजधानी में लोगों का आक्रोश अभी थमा भी नहीं था कि गुरुवार को कालकाजी इलाके में एक 42 वर्षीय महिला ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। 

कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उत्तर प्रदेश के आगरा से दिलीप वर्मा नामक एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में छापेमारी कर रही हैं।

महिला के बयानों को सत्यापित करने के लिए पुलिस की एक टीम उसके मोबाइल फोन की लोकेशन की भी पड़ताल कर रही है।

कालकाजी थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह मूल रूप से राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। वह 21 दिसंबर को गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के लिए वृंदावन गई हुई थी।

पांच दिन वृंदावन में रहने के बाद वह दिल्ली आने की तैयारी में थी, तभी उसकी मुलाकात दिलीप वर्मा से हुई। दिलीप ने उससे कहा कि वह दिल्ली जा रहा है और वह उसे छोड़ देगा। उस समय दिलीप के साथ मौजूद एक महिला और बच्ची को देख वह भी कार में बैठ गई।

कार मे पहले से सवार महिला और बच्ची रास्ते में कहीं उतर गए, जिसके बाद वह उसे कालकाजी स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां पहुंचने के बाद उसने उसे फ्रेश होने के लिए कहा। फ्रेश होने के बाद जब वह बाथरूम से निकली तो देखा फ्लैट में दो अन्य लोग आ चुके हैं। इन तीनों लोगों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी।

इसका विरोध करने पर उन्होंने चाकू की नोक पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में, ये लोग उसे कालकाजी स्थित एक स्कूल के पास फेंककर फरार हो गए। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता महिला ने सौ नंबर पर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन महिला को लेकर कालकाजी पुलिस स्टेशन आ गई।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला का एम्स में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मामले से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार परीक्षण में उससे दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। महिला द्वारा दिए गए बयानों में भी विरोधाभास नजर आ रहा है।

 

आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन :

जयपुर की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालकाजी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ता प्रदीप पांचाल कर रहे थे। प्रदीप के अनुसार पुलिस ने उन्हें जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

कालकाजी इलाके में गैंगरेप की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को बुधवार रात 9 बजकर 14 मिनट पर मिली।  9 बजकर 15 मिनट पर पीसीआर से कालकाजी थाने को सूचना दी गई। 9 बजकर 20 मिनट पर कालकाजी थाने का अतिरिक्त एसएचओ मौके (सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने)  पहुंच गया। 

 

आपकी राय

 

महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप!


आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment