नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में रहने वाले एक 12 वर्षीय बच्चे ने टीवी सीरियल पर फांसी का दृश्य देखने के बाद खेल-खेल में फांसी लगा ली। मामला उत्तर-पूर्वी जिला के जाफराबाद इलाके का है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद सलीम परिवार के साथ मधुबन मोहल्ला, घोंडा गली नंबर तीन में रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हंै।
परिवार में पत्नी ईशा व बेटा मोहम्मद सुहैल (12) हैं। सुहैल मौजपुर इलाके में स्थित एक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार सुबह सलीम और ईशा किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए सीलमपुर गए थे, लेकिन जब वापस आए तो देखा कि सुहैल फांसी के फंदे से लटका हुआ है। तुरंत ही उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पूछताछ में ईशा ने पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन पहले सुहैल एक टीवी सीरियल देख रहा था, जिसमें फांसी लगाने वाला दृश्य भी था। यह देखने के बाद सुहैल ने उससे पूछा कि मां फांसी क्या होती है और इसे क्यों लगाते हैं।
ईशा ने उसे यह कहते हुए चुप करा दिया कि यह गलत बात है और इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए, लेकिन इसके बाद से ही वह काफी गुमसुम रहने लगा था। तब परिजन उसके दिल की बात नहीं जान सके थे। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। टीवी पर देखा गया फांसी का दृश्य बच्चे के दिल में घर कर गया और नासमझी के कारण मौत का शिकार बन गया।
देखिए! राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंच चुकी है इनकी बदतमीजियांये वीडियो खोलता है 'राष्ट्रपिता' की महानता के राजपापा ने छह हजार रुपए लिए और एक आंटी के हाथों मुझे बेच दियायही है वो रथ जिसपर चढ़ कर मोदी को मिली थी शानदार सफलताआखिर कब आएगी इन्हें शर्म, यहां तो अन्ना भी हो गए हैं बेअसरउधर शर्मसार हुआ देश, इधर पहली बार बजा राष्ट्रगान!