नई दिल्ली. सरकार चीन के साथ ‘सिस्टर सिटी’ करार पर विचार कर रही है। इसके तहत चीन के आधुनिक नगर नियोजन की विशेषताओं को भारतीय संदर्भ में अपनाने की कोशिश की जाएगी।
सरकार ने इस योजना के लिए फिलहाल किसी शहर का चुनाव नहीं किया है लेकिन पहले चरण में दिल्ली और मुंबई को वहां के दो प्रमुख शहरों के साथ ऐसे करार के लिए चिह्नित किया जा सकता है।
दुनिया के कई अन्य देशों के प्रमुख शहरों के साथ हमारे शहरों के ऐसे ही करार हो चुके हैं। इन शहरों में ब्रिटेन के लंदन और अमेरिका के न्यूयार्क शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली को चीन की राजधानी बीजिंग के साथ और मुंबई को शंघाई के साथ ऐसे करार के लिए चुना जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार कहती रही है कि वह मुंबई को शंघाई बनाना चाहती है।