विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> Faridabad >> Two Person Drownd In Yamuna In Faridabad

मूर्ति विसर्जित करते दो युवक यमुना नदी में डूबे

DainikBhaskar.com | Sep 19, 2012, 18:50PM IST
 
 


फरीदाबाद। विश्वकर्मा पूजा के बाद यमुना नदी में बुधवार को मूर्ति विसर्जित करने के दौरान दो युवक डूब गए। इनका कहीं पता नहीं लगा। गोताखोर व स्थानीय लोग दूर-दूर तक यमुना नदी में इनकी खोज कर चुके थे।



मिली जानकारी के मुताबिक रोशन नगर में रहने रंजीत (२१) व कुसुम (२२) कंपनी में काम करते थे। सोमवार को विश्वकर्मा पूजा थी। लोगों ने धूमधाम से त्यौहार मनाया। मंगलवार रात को कीर्तन का आयोजन किया गया था। बुधवार सुबह पांच बजे काफी संख्या में लोग मूर्ति विसर्जन के लिए इस्माइलपुर गांव के पास यमुना नदी के पास जा पहुंचे।


इन्होंने विधिवत रूप से मूर्ति का विसर्जन कर दिया। इसके बाद रंजीत व कुसुम यमुना नदी में नहाने उतर गए। यमुना नदी का तेज बहाव होने के कारण दोनों डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में से किसी को तैरना नहीं आता था। इसलिए केवल शोर मचाने के और कोई विकल्प नहीं था। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी व गोताखोर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों का कहीं पता नहीं लगा।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment