लगातार तीन दिनों (सोमवार,मंगलवार और बुधवार) तक मीडिया और इसके आस-पास ज्यादातर वक्त गुजारने वालों को लगा जैसे दिल्ली में एक छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना देश का सबसे बड़ा और गंभीर मुद्दा है। संसद में आंसू बहाने से लेकर देश के कुछ शहरों में सड़क तक हुई प्रतिक्रिया की खबरें अखबार, टेलीविजन और सोशल मीडिया साइट्स तक पर अटी पड़ी थीं।
लेकिन, चौथे दिन (गुरुवार) सुबह होते ही टेलीविजन के न्यूज चैनल्स पर उस खबर को ढूंढ़ पाना मुश्किल था। बेहद गंभीर और पूरे देश को झकझोर देने वाली (जैसा मीडिया में दिखाया गया) गैंगरेप की इस खबर को गुजरात (हिमाचल) चुनाव के नतीजों ने बहुत पीछे धकेल दिया। एक दिन पहले तक इंडिया गेट पर कैंडल मार्च और गुस्से में तमतमाए चेहरे जैसे पूरे देश के विषाद का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन, दोपहर होते-होते हर ओर पटाखों की धमक, नगाड़ों का शोर और मस्ती में झूमते लोग एक अलग ही कहानी बयां कर रहे थे। एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और दो राज्यों में चुनाव के नतीजे। इन दो घटनाओं के बीच सिर्फ तीन दिन का फासला है। तीन दिन तक शोक,गुस्सा, विषाद और चौथे दिन जश्न। क्या मीडिया सिर्फ वही दिखा रहा जो कुछ हमारे आस-पास घट रहा है? या वो सिर्फ वही दिखा रहा है जिससे उसे फायदा है?
चार दिन के अंतराल में हुई दो घटनाएं, इनपर मीडिया और लोगों की प्रतिक्रिया, हमारी संवेदना और प्राथमिकता को बयां कर रही हैं। हम आपसे जानना कहते हैं कि आपकी प्राथमिकता में इन दो ख़बरों में पहला स्थान किस खबर का है? आप किसे ज्यादा जरुरी घटना और खबर मानते हैं? हमें बताएं जरूर ताकि, टीआरपी की सीमा के बाहर के सच को वो लोग जान सकें जो चौबीस घंटों में से ज्यादातर समय मीडिया और इसके आस-पास गुजारते हैं...
आगे पढ़िए, होश में आते ही लड़की ने पूछा एक अहम सवाल!
दिल्ली गैंग रेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं Dainikbhaskar.com भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान चला आपकी आवाज बुलंद करने में लगा है। घटना के पहले दिन से ही हम अपने अभियान ''ब्लैक आउट इमेज'' (दिल्ली में रविवार रात चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के समर्थन में) से ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध कर रहे हैं।
हम आपके साथ मिलकर एक अभियान चला रहे हैं।
''ब्लैक आउट इमेज'' को अपने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वाल पिक्स बना जुड़िए हमारे इस अभियान से और दिल्ली गैंगरेप मामले में खुलकर जताइये अपना विरोध।
याद रखें, आप जितनी ज्यादा इमेज करेंगे ब्लैक आउट, उतनी ही ज्यादा बुलंद होगी देश की आवाज...