विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Wedding Asia Exhibition 2013 Special Pictures

तस्वीरों में देखिए, दुल्हन की खूबसूरती जो उड़ा देगी दूल्हे के होश!

1 of 27 Photos
नई दिल्ली. यहां के होटल अशोक में आयोजित वेडिंग एशिया प्रदर्शनी में दुल्हनों के अलग-अलग रूप देखनों को मिले। यदि आप अपने परिवार में किसी शादी की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आकर ज्वेलरी के नए ट्रेंड से लेकर पर्सनलाइज्ड शुगर पैक तक का जायजा ले सकते हैं। 
 
प्रदर्शनी में दुल्हनों के लिए लहंगे और ज्वैलरी से लेकर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और मैक अप जैसी तमाम चीजें मौजूद हैं। यहां देश और दुनिया के कई बड़े ब्रांड्स अपने ब्राइडल कलेक्शन का प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
प्रदर्शनी में दुल्हनों के लिए आने वाले वसंत-गर्मी के मौसम में होने वाली शादियों के लिए तैयार की गई खास पौशाकों को दिखाया जा रहा है। रविवार को प्रदर्शनी का अंतिम दिन है। 
 
युवा फैशन डिजाइनर ललित डालमिया ने भी इस प्रदर्शनी में अपना ब्राइडल कलेक्शन पेश किया है। डालमिया कहते हैं, 'हमने वेस्ट्रन ड्रैसेज का इंडियन स्टाइल में फ्यूजन किया है। गर्मी के मौसम में होने वाली शादियों में हमारा कलेक्शन दुल्हन को दिलकश रूप देगा। यही नहीं हमने दुल्हन की सहेलियों और शादी में शामिल होने वाली यंग गर्ल्स के लिए भी खास कलेक्शन तैयार किया है।'
 
डालमिया कहते हैं, 'नए जमाने में लड़कियां अपनी आजादी सेलीब्रेट करना चाहती हैं। हमारा कलेक्शन लड़कियों को यही आजादी और खुद को और भी खूबसूरत महसूस करवाता है। हमने स्कर्ट के साथ चोली का फ्यूजन किया है ताकि नए जमाने के लुक में भी भारतीयता बरकरार रखी जा सके।'
 
आगे क्लिक करके देखिए वेडिंग एशिया प्रदर्शनी की कुछ तस्वीरें..

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment