विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Why The Delay In Restoration Of Pilots: High Court

पायलटों की बहाली में देरी क्यों : हाईकोर्ट

एजेंसी | Jul 17, 2012, 04:21AM IST
 
 

नई दिल्ली. दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को एअर इंडिया प्रबंधन से पूछा कि बर्खास्त पायलटों की बहाली में देरी क्यों हो रही है। इस मसले पर जो हाई पॉवर कमेटी बनाई है क्या वह चार हफ्तों में फैसला ले लेगी। कोर्ट ने इसका जवाब बुधवार तक पेश करने को कहा है। जस्टिस रेवा खेत्रपाल ने कहा, ‘प्रबंधन ने खुद कहा था कि वह पायलटों को वापस नौकरी पर रखने के मामले में मानवीय पहलू ध्यान में रखेगा। यह काम एक निश्चित समय में किया जाना था।

इस पर एअर इंडिया के वकील ललित भसीन ने बताया कि प्रबंधन कोर्ट को दिए आश्वासन पर कायम है। वह बर्खास्त पायलटों को बहाल करने पर विचार कर रहा है। हाईपावर कमेटी पायलटों के मामले में एक-एक कर विचार कर रही है। इसमें तीन महीने लगेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों हड़ताल के दौरान एअर इंडिया ने 101 पायलटों को नौकरी से निकाल दिया था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment