बाहरी दिल्ली में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
Source: dainikbhaskar news | Last Updated 04:09(14/01/12)
नई दिल्ली. दिल्ली सरकार बाहरी दिल्ली में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगी। सरकार की यह योजना शीघ्र ही वास्तविकता बन जाएगी क्योंकि दिल्ली नगर निगम ने वहां कारखानों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। नया औद्योगिक क्षेत्र बवाना के भोरगढ़ में प्रस्तावित है।
गैर-मंजूर शुदा तथा आवासीय इलाकों में अपनी औद्योगिक इकाइयां चला रहे 4,472 उद्यमी नए क्षेत्र में कारखाने लगा सकेंगे। दिल्ली के उद्योग मंत्री रमाकांत गोस्वामी के मुताबिक दिल्ली राज्य औद्योगिक व बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने इस औद्योगिक क्षेत्र का विकास 2010 में पूरा किया जबकि 4,472 उद्यमियों को 2005-06 में ही यहां भूखंड आवंटित कर दिए गए थे।
इसके अनुसार 2,900 उद्यमियों ने भूखंड के लिए भुगतान किया है। लेकि न वे अपने कारखानों का निर्माण नहीं कर पाए क्योंकि एमसीडी वहां भवन निर्माण की योजनाओं को मंजूरी नहीं दे रही थी। गोस्वामी ने कहा, औद्योगिक क्षेत्र के लिए योजना को दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 2005 में मंजूरी दी थी।
हम इस मामले को उच्च स्तर पर आगे बढ़ा रहे थे और अंतत
एमसीडी ने लेआउट को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 1996 में राष्ट्रीय राजधानी के आवासीय व अस्वीक ृत क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों को बंद करने को कहा था। तब यह सहमति जताई गई थी कि इन औद्योगिक इकाइयों को नए औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा। गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने भोरगढ़ में नए औद्योगिक क्षेत्र को श्रमिकों तथा अन्य मुद्दों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है।