विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Women's War Against Rape In The Capital

PICS: बलात्कार के विरुद्ध महिलाओं का युद्ध

1 of 10 Photos

नई दिल्ली। चलती बस में हुए गैंगरेप पर दिल्लीवालों खासकर महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जबरदस्त विरोध किया है।

शनिवार को तीन हजार से ज्यादा की भीड़ फिलहाल इंडियागेट, राजपथ और विजय चौक के पास जमा हो गई है। पुलिस को फिलहाल भीषण विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारी बार-बार रायसीना हिल्स औऱ विजय चौक की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। लाठी चार्ज भी किया गया है।

इस विरोध में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। घायलों को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रदर्शनकारी सुबह नौ बजे से इंडिया गेट और विजय चौक पर डटे हुए हैं। वे महिलाओं की सुरक्षा और बलात्कारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि जब तक बलात्कार के खिलाफ कोई सख्त कानून बन जाने की सहमति नहीं बन जाती, वे इसी तरह डटे रहेंगे और विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

प्रदर्शनकारी दिल्ली सरकार और पुलिस से भी नाराज हैं। वे उन पर भी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली के तमाम इलाकों से युवाओं की भीड़ इंडिया गेट, राजपथ और विजय चौक पर बढ़ती जा रही है।

राजधानी में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद भी बलात्कार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई इलाकों में शुक्रवार को भी इसी तरह के मामले सामने आए हैं।

बलात्कार की बढ़ती वारदात के चलते प्रदर्शनकारी किसी भी दशा में समझौता करने को तैयार नहीं हैं।


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment