1st RESOLUTION FOR 2013 : सीखें ताकतवर और सेहतमंद बनने के गुर

कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया यानी सुखी जीवन के लिए सबसे जरूरी है- सेहतमंद होना। कमजोर, रोगी, सौंदर्यहीन तन आपकी खुशियों और कामयाबी में रोड़ा बन जाता है। खासतौर पर युवावस्था तो शरीर को हष्ट-पुष्ट रखने और दीर्घायु बनने का अहम पड़ाव है। इस संबंध में शास्त्रों में लिखा भी गया है कि -
यावत्स्वस्थमिदं कलेवर गृहं यावज्जरा दूरत:
यावच्चेन्द्रिय शक्तिरप्रतिहता यावत्क्षयो नायुष: ।
आत्मश्रेयसि तावदेव विदुषा कार्य: प्रयत्नो महान्
संदीप्ते भवने तु कूपखननं प्रत्युद्यम: कीदृश: ॥
अर्थ है कि जब तक घर रूपी तन अच्छी स्थिति यानी स्वस्थ है, बुढ़ापा दूर हो, इंद्रिय बल कमजोर न हो, स्वास्थ व आयु की हानि न हो, तब तक बुद्धिमान व ज्ञानी व्यक्ति को बेहतर जीवन के लिए हर प्रयास करते रहना चाहिए। वक्त निकलने पर सारी कोशिशें घर में आग लगने पर कुआं खोदने की तरह बेमानी हैं।
सरल शब्दों में कहें तो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि जीवनशैली और दिनचर्या को नियमित और अनुशासित रखें। व्यर्थ के शौक या मौज की मानसिकता शारीरिक और मानसिक बल को नष्ट करती है।
इस तरह शक्ति का दुरुपयोग और समय गंवाना शरीर और मन को रोगी बना सकता है। इसलिए नव वर्ष में ऐसी बातों और आचरण से बचने और अच्छे स्वास्थ्य का संकल्प लें। तभी आप व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में अच्छे नतीजे पाएंगे।
नए साल के लिए संकल्पों में धन कमाने के लिए क्या करें? जानने के लिए पढ़ें इसी सेगमेंट के आर्टिकल्स -
RESOLUTION FOR WEALH: जानिए धनवान बनने का खास तरीका






