विज्ञापन
 
Home >> Dharm >> Pooja Package >> ups_32 Miraculous Devi Name Mantra, Easy Step For Solve Problems

32 चमत्कारी देवी नाम मंत्र: आसान देवी पूजा उपाय दूर करे परेशानियां

धर्म डेस्क. उज्जैन | Dec 20, 2012, 15:54PM IST
 
 


पुराणों में देवी दुर्गा सृजन, पालन और संहार शक्तियों की अधिष्ठात्री मानी गई है। यही वजह है कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक देवी उपासना सभी सांसारिक और भौतिक सुखों को पूरा करने वाली मानी गई है।
शास्त्रों में देवी दुर्गा को उनकी दिव्य शक्तियों व स्वरूप के कारण कई नामों से स्मरण किया गया है। इन नामों में विशेष रूप से दुर्गा के 32 नाम मंत्र सुख और शांति देने वाले माने गए हैं। अगर कोई इंसान यहां बताए जा रहे 32 नाम मंत्रों का ध्यान हर रोज भी करता है, तो वह परेशानियों और संताप से दूर होकर सुख संपन्न व निर्भय हो जाता है। जानिए 32 चमत्कारिक नाम मंत्र -
- इन 32 नाम मंत्रों को देवी की गंध, अक्षत, फूल और धूप-दीप जलाकर पूजा करने के बाद लाल आसन पर बैठकर घर या देवी मंदिर में करें -
ऊँ दुर्गा दुर्गतिशमनी दुर्गाद्विनिवारिणी
दुर्ग मच्छेदनी दुर्गसाधिनी दुर्गनाशिनी
दुर्गतोद्धारिणी दुर्गनिहन्त्री दुर्गमापहा
दुर्गमज्ञानदा दुर्गदैत्यलोकदवानला
दुर्गमा दुर्गमालोका दुर्गमात्मस्वरूपिणी
दुर्गमार्गप्रदा दुर्गम विद्या दुर्गमाश्रिता
दुर्गमज्ञान संस्थाना दुर्गमध्यान भासिनी
दुर्गमोहा दुर्गभगा दुर्गमार्थस्वरूपिणी
दुर्गमासुर संहंत्रि दुर्गमायुध धारिणी
दुर्गमांगी दुर्गमता दुर्गम्या दुर्गमेश्वरी
दुर्गभीमा दुर्गभामा दुर्गमो दुर्गदारिणी
नामावलिमिमां यस्तु दुर्गाया मम मानव:
पठेत् सर्वभयान्मुक्तो भविष्यति न संशय:।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment