PIX: बोलें MIND शार्प बनाने वाले ये खास मंत्र

ज़िंदगी में सफलता की दौड़ में बने रहने के लिए अक्ल और ताकत दोनों का ही बेहतर तालमेल व उपयोग बेहद जरूरी जरूरी होता है। इससे कोई इंसान न केवल बेजोड़ खूबियों का मालिक बनता है, बल्कि कामयाबी के ऊंचे मुकाम को भी छू लेता है।
हिन्दू धर्म शास्त्रों में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। इसलिए बुद्धिदाता भगवान गणेश की भक्ति के विशेष दिन बुधवार को बुद्धि बल पाने व दोष दूर करने के लिए बुध ग्रह के मंत्र विशेष का जप बहुत ही अचूक माना गया है।जानिए बुद्धि को तीक्ष्ण बनाने वाले ऐसे ही अद्भुत किंतु सरल बुध मंत्र व पूजा की सरल विधि-
- बुधवार को श्री गणेश या नवग्रह मंदिर में बुध या श्री गणेश की प्रतिमा की गंध, फूल, पीले वस्त्र, मीठे पकवानों का भोग और यथाशक्ति दक्षिणा चढ़ाकर पूजा करें। धूप व दीप जलाएं पीले आसन पर बैठकर नीचे लिखे बुध मंत्रों में से एक या सभी का सद्बुद्धि की कामना से कम से कम 108 बार चंदन या हल्दी की माला से जप करें -
ऊँ बुधाय नम:
ऊँ दुर्बुद्धिनाशनाय नम:
ऊँ सुबुद्धिप्रदाय नम:
ऊँ सौम्यग्रहाय नम:
ऊँ सर्वसौख्यप्रदाय नम:
ऊँ सोमात्मजाय नम:
- मंत्र जप के बाद बुध व श्री गणेश की दीप आरती कर क्षमा-प्रार्थना कर प्रसाद ग्रहण करें।









