PIX: ये साईं मंत्र खोल देंगे नसीब

अहं और बुराईयों से दूर रहने का संकल्प कर लें तो जीवन में सुख-सफलता की राह में आने वाली अड़चनें ही पैदा न हो। पौराणिक मान्यताओं में त्रिदेव स्वरूप भगवान दत्तात्रेय का चरित्र ऐसे ही अनमोल सबक देता है। हिन्दू धर्म मान्यताओं में भगवान दत्तात्रेय का ही अवतार माने जाते हैं साईं बाबा। भगवान दत्तात्रेय की तरह ही सहजता, सरलता, अपनत्व व मानवता की सीख देने वाले साईं बाबा ब्रह्ममूर्ति, जगतगुरु, महायोगी और साधक के रूप में पूजनीय है।
इसी वजह से गहरी आस्था है कि गुरुवार व दत्तात्रेय जयंती (27 दिसंबर) के संयोग में साईं बाबा की विशेष छोटे-छोटे और चमत्कारी मंत्रों से स्मरण कर उपासना की जाती है तो तन हो या मन या फिर धन से जुड़ी हर मंगल कामना और मन्नतें पूरी होने में देर नहीं लगती।
अगर आप भी घर-परिवार, कारोबार से जुड़ी किसी भी मुराद को पूरा करना चाहते हैं, तो जानिए ओर बोलें ये छोटे-छोटे साईं मंत्र -
- मंत्र स्मरण के पहले स्नान कर साईं दरबार या घर के देवालय में साईं बाबा के चित्र या प्रतिमा की चंदन, फूल, प्रसाद चढ़ाकर पूजा करें व पीले आसन पर बैठ पूरी मानसिक पवित्रता के साथ नीचे लिखें मंत्रों या अर्थ को खुशहाली की कामना से मन ही मन बोलें-
ॐ श्री साईं योगक्षेमवहाय नम:
(हर सुख देने के साथ उसकी रक्षा भी करने वाले साईंबाबा)
ॐ श्री साईं प्रीतिवर्द्धनाय नम:
(प्रेम भाव बढाने वाले साईंबाबा को नमन)
ॐ श्री साईं जगत: पित्रे नम:
(जगत पालन करने वाले साईं बाबा को नमन)
ॐ श्री साईं भक्ताभय प्रदाय नम:
(अभय दान देने वाले हैं साईं बाबा को नमन)






